Advertisement

Loading Ad...

'काले दिन अब गए...', बंगाल में STF को मिली बड़ी कामयाबी, संदेशखाली में पानी के अंदर से ढूंढ निकाला हथियारों का जखीरा

बंगाल में STF और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. STF ने संदेशखाली के सरबेरिया बाजार से सटे इलाकों में एक स्पेशन ऑपरेशन के तहत पानी के अंदर छिपाए गए हथियारों के जखीरे को बरामद किया है. इस पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस की पीठ थपथपाई है.

Image: @SuvenduWB (Screengrab)
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल के कुमड़ाखाली, बसंती और संदेशखाली के सरबेरिया बाजार से सटे इलाकों में स्पेशल टास्क फोर्स ( STF) का ताबड़तोड़ एक्शन से हड़कंप मच गया है. राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति को बहाल करने, पुलिस का इकवाब बुलंद करने के सीएम सुवेंदु के आदेश के बाद शुरू हुए अभियान ने अपरधियों में खलबली मच गई है. इसी सिलसिले में STF की कार्रवाई में विभिन्न इलाकों खासकर अवैध बंदूक, पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए. पुलिस का मानना है कि इन हथियारों को इलाके की शांति भंग करने और हिंसक वारदातों को अंजाम देने के मकसद से छिपाकर रखा गया था.

STF को पानी के अंदर मिला हथियारों का जखीरा

इसी दौरान STF को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली जब पानी के भीतर छिपाकर रखे गए अवैध हथियारों के जखीरे को बाहर निकाला गया. इस कार्रवाई की जानकारी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. इसके साथ ही इस सफलता के लिए उन्होंने राज्य पुलिस को हार्दिक बधाई भी दी.

Loading Ad...

सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर लिखा, "सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कुमराखाली, बसंती और संदेशखाली क्षेत्रों में सरबेरिया बाजार के पास कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी की. फोर्स ने शांति भंग करने के उद्देश्य से छिपाए गए अवैध हथियारों और गोला-बारूद का भारी जखीरा सफलतापूर्वक जब्त किया है. इस सफल अभियान के लिए मैं डीजीपी, पश्चिम बंगाल पुलिस, एसटीएफ टीम और बसीरहाट पुलिस जिला कर्मियों की त्वरित कार्रवाई और अनुकरणीय समन्वय की अत्यधिक सराहना करता हूं."

Loading Ad...

'काले दिन अब समाप्त हो गए'

अवैध हथियारों के भंडारण और आम लोगों के बीच भय फैलाने के मुद्दे पर पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार पर हुए सुवेंदु अधिकारी ने हमला बोला. उन्होंने कहा, "पूर्व की सरकार में ऐसे अवैध हथियारों का भंडारण किया गया और आम नागरिकों को आतंकित करने के लिए इनका निर्मम उपयोग किया गया. हिंसा की इस संस्कृति ने कई विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं, विशेष रूप से अत्याचार के खिलाफ खड़े हुए समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं की जान ले ली. वे काले दिन अब समाप्त हो गए हैं..."

Loading Ad...

CM सुवेंदु ने आगे कहा कि "हमारी सरकार कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है. हम पश्चिम बंगाल के कोने-कोने में अवैध हथियारों के हर एक टुकड़े का पता लगाने, उन्हें उजागर करने और बरामद करने का प्रयास जारी रखेंगे. हमारे राज्य से आपराधिक गतिविधियों और राजनीतिक आतंकवाद का पूर्णतः खात्मा कर दिया जाएगा. शांति, सुरक्षा और लोकतंत्र की स्थापना होगी."

बंगाल में घुसपैठियों-अपराधियों की धरपकड़ जारी

Loading Ad...

गौरतलब है कि भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी अपराधियों और घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए थे. इसके बाद से लगातार पुलिस-प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. इसके परिणामस्वरूप अपराधी लगातार पकड़े जा रहे हैं और घुसपैठिये देश छोड़कर जा रहे हैं.

राज्य में STF-NIA का ताबड़तोड़ एक्शन

यह भी पढ़ें

पुलिस और STF की कार्रवाई के बाद बड़े पैमाने पर मिले हथियारों के भंडारन के बाद सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि इस अवैध जखीरे के पीछे किन-किन अपराधियों या राजनीतिक संरक्षण प्राप्त तत्वों का हाथ है. पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. आपको बता दें कि राज्य में बड़े पैमाने पर विभिन्न एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं. इससे पहले NIA ने चुनाव हिंसा और बम विस्फोट के एक मामले में टीएमसी के बाहुबली पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार किया है. उस पर बम बनाने, हिंसा, धमकाने और लूट के आरोप हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...