Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

महाराष्ट्र में टला बड़ा हादसा, बारामती एयरपोर्ट पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, हादसे में कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया है. यहां एक निजी ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार को एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जबकि एयरक्राफ्ट को मामूली नुकसान पहुंचा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह एयरक्राफ्ट पायलट ट्रेनिंग देने वाली कंपनी 'कार्वर एविएशन' का है. बताया गया कि ट्रेनी एयरक्राफ्ट से फिसलकर आगे निकल गया था. घटना के तुरंत बाद पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

बारामती में निजी ट्रेनी विमान क्रैश

बारामती के एसपी के अनुसार, बारामती एयरफील्ड पर एक ट्रेनिंग अभ्यास के दौरान दोपहर करीब 12 बजे एयरक्राफ्ट के साथ रनवे से बाहर जाने की घटना हुई. एयरक्राफ्ट अभ्यास के लिए सुबह 6.39 बजे (यूटीसी) निकला था. इसमें कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंदरे सवार थे.

Loading Ad...

प्लेन क्रैश में कोई हताहत नहीं!

Loading Ad...

एसपी ने अपने बयान में कहा कि एयरक्राफ्ट शुरू में लिंक ब्रावो के जरिए रनवे पर आया और रनवे 29 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप हुआ. हालांकि, यहां उसने एक रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया. इसके बाद, एयरक्राफ्ट को रनवे 11 के थ्रेशोल्ड पर लाइन अप किया गया, जहां एक और रिजेक्टेड टेक-ऑफ किया गया. इसी अभ्यास के दौरान एयरक्राप्ट को रनवे पर पूरी तरह से रोका नहीं जा सका और वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से आगे निकल गया. इसके बाद वह रनवे 29 के थ्रेशोल्ड से बाहर चला गया.

13 मई को भी बारामती में ही क्रैश हुआ था ट्रेनी एयरक्राफ्ट

Loading Ad...

इससे पहले, 13 मई को बारामती में एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ था. इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आई. लैंडिंग से ठीक पहले एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकराया था. बताया गया कि एयरक्राफ्ट काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई. क्रैश लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराने से पहले एयरक्राफ्ट का एक हिस्सा बिजली के खंभे से टकरा गया था.

यह भी पढ़ें

वहीं, जनवरी में इसी बारामती एयरपोर्ट के पास महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे क्रैश हुआ था. इसमें अजित पवार के अलावा अन्य चार लोगों की मौत हो गई थी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...