Advertisement
‘गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल…’ बंगाल की जीत से गदगद PM मोदी, BJP हेड ऑफिस में जोरदार स्वागत
PM मोदी ने कहा कि बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी. घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा.
Advertisement
Election Result 2026: पश्चिम बंगाल और असम में BJP के शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है. जीत से गदगद PM मोदी ने दिल्ली BJP हेडक्वार्टर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
बंगाल, असम का जश्न दिल्ली में जमकर मनाया जा रहा है. इस दौरान PM मोदी बंगाल की पांरपरिक धोती में BJP हेड ऑफिस पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिखा, इस दौरान PM मोदी ने अपनी माला भी BJP अध्यक्ष नितिन नबीन को पहना दी. इसके बाद PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.
PM मोदी की बड़ी बातें
Advertisement
PM मोदी ने कहा कि बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी. घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा. उन्होंने कहा, BJP की सरकार में महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर उन्होंने कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है. सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं. PM मोदी ने कहा, यह दिन ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है. सालों की मेहनत आज सफलता में बदली है और इस जीत का पूरा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को जाता है.
Advertisement
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन
अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को कितनी शांति मिली होगी. उन्होंने 1951 में जनसंघ की स्थापना करके हर कार्यकर्ता को संदेश दिया कि देश के लिए जीना और देश के लिए मरना है. डॉ. मुखर्जी ने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी.
Advertisement
‘जनता ने कम्युनिस्टों को किया बाहर’
PM मोदी ने कहा, एक भी राज्य ऐसा नहीं है, जहां कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार हो. ये सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है. ये सोच का बदलाव है. ये बताता है कि विकसित होता भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है. आज का भारत विकास, विश्वास, प्रगति चाहता है। ऐसी राजनीति चाहता है, जो देश को आगे बढ़ाए, लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस विपरीत दिशा में चल पड़ी है.
यह भी पढ़ें