जेवर एयरपोर्ट पर 'पहली उड़ान' भरने वाली फ्लाइट बनी इंडिगो, दी गई वॉटर कैनन सलामी, देखें VIDEO
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार सुबह इंडिगो की पहली शेड्यूल फ्लाइट 6E-2278 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. यहाँ से ये फ्लाइट बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने पर पानी की बौछारों से फ्लाइट को सलामी दी गई,
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार यानी 15 जून से आधिकारिक तौर पर वाणिज्यिक उड़ानें शुरू हो गईं, जिससे उत्तरी भारत में हवाई संपर्क को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआईए) से उड़ान संचालन शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनकर इतिहास रच दिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार सुबह इंडिगो की पहली शेड्यूल फ्लाइट 6E-2278 लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची. यहाँ से ये फ्लाइट बेंगलुरु जाएगी और वहां सुबह 11:05 बजे उतरेगी. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आने पर पानी की बौछारों से फ्लाइट को सलामी दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#WATCH उत्तर प्रदेश | जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ़्लाइट ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। यहाँ लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की पहली शेड्यूल्ड फ़्लाइट 6E-2278 पहुँची।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2026
यह फ़्लाइट अपनी यात्रा जारी रखते हुए बेंगलुरु जाएगी और वहाँ सुबह 11:05 बजे… pic.twitter.com/5ZtiR05pgP
इन लोगो ने किया फ्लाइट में सफर
लखनऊ से आई इस पहली फ्लाइट में विमानन मंत्रालय, DGCA और एयरपोर्ट ऑपरेटर के कुछ शीर्ष अधिकारियों के साथ दिल्ली-NCR, गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के बड़े बिजनेसमैन, व्यापारी और आम यात्रियों ने सफर किया.
नोएडा एयरपोर्ट से पहले दिन इतनी फ्लाइट भरेगीं उड़ान
पहले दिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 6-7 फ्लाइट उड़ान भरेगीं. लखनऊ से नोएडा की फ्लाइट 7:05 बजे टेक ऑफ के बाद 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पर उतरी. फिर हैदराबाद-नोएडा (06-8:35), नोएडा-अमृतसर ( 10:10-11:20), नोएडा- बेंगलुरु (8:35-11:05), अमृतसर-नोएडा (12:15-1:20), बेंगलुरु -नोएडा (15:45-18:20), नोएडा-हैदराबाद (14:50-16:50) और आखिरी फ्लाइट दिन की नोएडा-लखनऊ शाम को (18:55-20:00) होगी.
नोएडा एयरपोर्ट से देश भर के 16 से अधिक गंतव्यों से सीधे कनेक्टिविटी
इंडिगो के मुताबिक अब इस नए एयरपोर्ट को देश भर के 16 से अधिक गंतव्यों से सीधे जोड़ेगी.
यह भी पढ़ें
इसके साथ ही अमृतसर-जोधपुर, बरेली-भोपाल, जयपुर और जोधपुर, धर्मशाला-जोधपुर, चंडीगढ़-बरेली, किशनगढ़ और पंतनगर, जम्मू-जोधपुर, जयपुर-धर्मशाला और पंतनगर, किशनगढ़-भोपाल तथा पंतनगर-जयपुर और जोधपुर जैसे 14 शहरों के बीच वन-स्टॉप कनेक्टिविटी भी उपलब्ध होगी.