Advertisement
'मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा…', संसद शुरू होने से पहले ही राहुल गांधी के खिलाफ PM मोदी का दिखा आक्रामक तेवर!
संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की हालिया उपलब्धियों का जिक्र करते हुए विपक्ष पर भी परोक्ष निशाना साधा.
Advertisement
देश की राजधानी दिल्ली में आज काफी सियासी हंगामा देखने को मिल रहा है. सोमवार से संसद का मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक महीने में भारत को हासिल हुई उपलब्धियों की बात की है. संसद के बाहर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं. देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है. इस दौरान, पीएम मोदी ने इशारों में राहुल गांधी पर भी तंज कसा.
पीएम मोदी ने कहा, 'मानसून का अभी कुछ लाभ नजर आ रहा है और मानसून सत्र भी शुरू हो रहा है. मानसून हो या मानसून सत्र, दोनों सक्रिय हैं तो बहुत ही फायदेमंद होते हैं. दोनों जब फायदेमंद होते हैं तो देश और जीव मात्र का कल्याण होता है. हम प्रार्थना करते हैं कि मानसून सक्रिय और फायदेमंद बना रहे, और मानसून सत्र भी फायदेमंद साबित हो.'
देश ने प्राप्त की अनेक सिद्धियां: PM मोदी
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं. देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है. चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो या अंतरिक्ष, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं. पिछले साल मानसून सत्र के ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर पहुंचा था. परसों भारत का एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विश्व के कम ही देश हैं, जहां इस प्रकार प्राइवेट साहस हुए हैं और भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है. यह बड़ी सफलता है.'
Advertisement
Speaking at the start of the Monsoon Session of Parliament. May this session witness productive discussions that strengthen India's development journey. https://t.co/v25Vg62apy
— Narendra Modi (@narendramodi) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 20, 2026
राहुल गांधी पर बिना नाम लिए साधा निशाना
Advertisement
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्काईरूट स्टार्टअप में काम करने वाले नौजवानों की औसत उम्र सिर्फ 28 साल है. ऐसे नौजवानों ने यह काम करके दिखाया है. मैं किसी 56 साल के नौजवान (राहुल गांधी) की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि देश के 28 साल के औसत उम्र के नौजवानों ने अंतरिक्ष में झंडा गाड़ा है. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, 'ऐसे क्षण भारत को आत्मविश्वास से भर देते हैं. विश्व में भारत का प्रोफाइल सर्वमान्य और सर्वस्वीकृत बनता जाता है. यह संयोग नहीं, बल्कि संदेश है और यह संदेश मजबूत है. हमारे देश के युवाओं की क्षमता और आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम है. इससे बड़ा संदेश देश के लिए और बड़ा परिणाम नहीं दिया जा सकता.
राजस्थान की ऑयल रिफाइनरी का किया जिक्र
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि जो रिफॉर्म एक्सप्रेसवे पर सवार होकर आज देश चल पड़ा है, उसी का नतीजा है कि भारत के नौजवान इतना बड़ा साहस कर पाते हैं और सफल भी हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान में बहुत बड़ी ऑयल रिफाइनरी देश को समर्पित की गई. कुछ सप्ताह पहले तीसरा सेमीकंडक्टर प्लांट देश को समर्पित किया गया. कुछ दिन पहले ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन चलाई है, जो अन्य देशों के मुकाबले सबसे ताकतवर और सबसे लंबी इंजन वाली है. यह अपने आप में भारत के वैज्ञानिक, इंजीनियर, इनोवेटर्स और उद्यमी, जो एक लक्ष्य लेकर देश के लिए जी रहे हैं और काम कर रहे हैं, यह उसी का परिणाम है.
Advertisement
मिडिल ईस्ट जंग पर भी PM मोदी ने रखी बात
पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया युद्ध के कारण चिंतित है. भारत जैसा देश, जो ऊर्जा के लिए दूसरा पर निर्भर है, उसके लिए पश्चिम एशिया का युद्ध बहुत बड़ा संकट का कारण रहा है. पेट्रोल-डीजल, एलपीजी, केमिकल, फर्टिलाइजर के लिए अनेक बाधाएं आईं. इसके बावजूद भारत 7.7 प्रतिशत के ग्रोथ से दुनिया की सबसे तेज गति से आगे बढ़ना वाला देश बनकर रहा है. यह भारत के सामर्थ का परिचायक है. भारत किस तरह उत्साह और उमंग के साथ नई ऊंचाइयों को पार करना चाहता है, उसकी इसमें झलक है.
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की हालिया उपलब्धियों का जिक्र करते हुए युवाओं, वैज्ञानिकों और उद्यमियों की सराहना की. साथ ही उन्होंने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक प्रगति और विकास की रफ्तार को देश की ताकत का प्रमाण बताया.