Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे तो बता दें...', सरकार को CJP की दो टूक, मांग नहीं मानी तो तैयार है 'प्लान B'

सरकार से बातचीत के बाद भी CJP अपनी मांग पर अड़ी, कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा और पार्टी नई रणनीति पर काम करेगी.

Image Source : IANS
Loading Ad...

नीट पेपर लीक मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रही कॉकरोच जनता पार्टी लगातार दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस बीच शुक्रवार को सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिक मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि सरकार ने मुआवजे और कानूनी कार्रवाई जैसे मुद्दों पर सकारात्मक संकेत दिए हैं, लेकिन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं मिला. उनका कहना था कि यदि सरकार इस अहम मांग पर ठोस रुख नहीं अपनाती, तो इस तरह की बैठकों का कोई विशेष औचित्य नहीं रह जाएगा और पार्टी अपने अगले कदम की घोषणा करेगी.

CJP का क्या है अगला प्लान?

सरकार से मुलाकात के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, 'कल की बैठक में मुआवजे और कानूनी मामलों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. सैद्धांतिक समझौता हो गया है. हमें उम्मीद है कि आज भी हमें वापसी समझौता मिल जाएगा. लेकिन हमारी मुख्य मांग, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है. दरअसल, कल मुख्यधारा के मीडिया में हमने देखा कि सूत्रों का कहना था कि प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे. अगर प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं, तो हमें बता दें. फिर इस तरह की बैठक का कोई मतलब नहीं है. हम अपनी भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे. अगर सरकार इसी तरह चलती रही, तो हमें कड़ा रुख अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.'

Loading Ad...

जवाबदेही शिक्षा मंत्री की है: आशुतोष रांका

सरकार द्वारा 47 एनटीए अधिकारियों को बर्खास्त करने पर उन्होंने कहा, 'हमें कई पहलुओं की जांच करनी होगी, लेकिन हम फिर से उसी मुद्दे पर बात कर रहे हैं. अंतिम जवाबदेही शिक्षा मंत्री की है, क्योंकि वे सभी पेपर लीक और नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं. उन्हें इस्तीफा देना होगा. हम लगातार अन्य व्यापक सुधारों पर चर्चा कर रहे हैं. कल हमने सरकार को मांगों का एक चार्टर भी सौंपा। इसे प्रस्तुत कर दिया गया है.'

Loading Ad...

बताते चलें कि इस बीच अब सभी की नजर सरकार के अगले कदम पर है. यदि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई फैसला नहीं होता, तो कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन तेज करने और अपनी अगली रणनीति का ऐलान करने के संकेत दिए हैं.

Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...