Advertisement
‘हिंदुओं पर जुल्म हुआ तो इस्तीफा दे दूंगा…’ कट्टरपंथियों की धमकी के बीच बांग्लादेश के मंत्री का बड़ा बयान
बंगाल में BJP की सरकार आने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को धमकी दी जाने लगी थी. इस बीच तारिक रहमान के मंत्री ने हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए बड़ा बयान दिया है.
Advertisement
बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस राज में जहां भारत के साथ तल्खी बढ़ी, वहीं तारिक रहमान सरकार ने आते ही इस तल्खी को दूर करने की कोशिश की. तारिक कैबिनेट ने ऐसे कई फैसले लिए जिसमें भारत विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया. इसके साथ ही बांग्लादेश में जो हिंदू हाशिए पर थे उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई. इसी कड़ी में हिंदू अल्पसंख्यकों पर तारिक रहमान सरकार के मंत्री काजी मोफज्जल का बड़ा बयान आया है.
बांग्लादेश में धार्मिक मामलों के मंत्री काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद ने कहा है कि वे अल्पसंख्यकों पर किसी भी तरह के जुल्म के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगे. उन्होंने यह तक कह दिया कि 'अगर जरूरत पड़ी तो वे अपने मंत्री पद से इस्तीफा भी दे देंगे लेकिन देश में अल्पसंख्यकों या दूसरे धर्मों को मानने वालों के खिलाफ ज़ुल्म, अन्याय या उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.’
बांग्लादेश के मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है जब बंगाल में BJP सरकार बनने के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को धमकियां दी जा रही हैं. काज़ी शाह मोफ़ज़्ज़ल हुसैन ने कहा कि
Advertisement
'भारत एक विशाल देश है और वह इसका सम्मान करते हैं क्योंकि यह लोकतंत्र को बनाए रखता है.’
Advertisement
दरअसल, बांग्लादेशी मंत्री शाह मोफज्जल बांग्लादेश सेक्रेटेरिएट रिपोर्टर्स फोरम (BSRF) के एक चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं.
दरअसल, बांग्लादेश में पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद रैलियां निकाली गईं थी. इनके जरिए हिंदुओं को चेतावनी दी गई कि 'अगर बंगाल में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा होती है तो बांग्लादेश में भी हिंदू सुरक्षित नहीं रहेंगे.’ बांग्लादेश के कट्टरपंथी मौलाना इनायतुल्लाह अब्बासी ने यह बयान दिया था. इसके बाद काजी शाह मोफज्जल ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बड़ा आश्वासन दिया.
Advertisement
इसके साथ ही उन्होंने भारत में भी मुस्लिमों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा. शाह मोफज्जल ने कहा, 'अगर भारत अल्पसंख्यकों को अपना ले उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करे और उन्हें अपनी आबादी का एक अभिन्न अंग मानते हुए समान अधिकार और सुरक्षा प्रदान करे तो वह भारत का और भी अधिक सम्मान करेंगे.’
भारत में मुस्लिमों की सुरक्षा पर बांग्लादेशी मंत्री पर क्या कहा?
यह भी पढ़ें
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत में जो कुछ हो रहा है वह मुख्य मुद्दा नहीं है. सिर्फ इसलिए कि भारत में कुछ होता है तो इसका मतलब यह नहीं है कि बांग्लादेश में भी उसे होने दिया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो मैं मंत्रालय से इस्तीफा दे दूंगा, लेकिन मैं यहां अल्पसंख्यकों या किसी अन्य धर्म के अनुयायियों के खिलाफ किसी भी तरह के उत्पीड़न, अन्याय या अत्याचार को बर्दाश्त नहीं करूंगा.’ दरअसल, बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के हटने के बाद हिंदुओं पर बर्बर हमले और हत्या के मामले सामने आए.