Advertisement

Loading Ad...

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 कार्गो प्लेन क्रैश, धमाके के बाद दो हिस्सों में बंटा विमान

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा हो गया. यहां वायुसेना का एक कार्गो विमान दुर्घटना का शिकार हो गया. अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक विमान लैंडिंग दिक्कतों का शिकार हो गया और धमाके के बाद दो हिस्सों में बंट गया. अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

AN-32 Crash: Image: IANS
Loading Ad...

असम के जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट का एक्सीडेंट हो गया. भारतीय वायु सेना ने भी ख़बर की पुष्टि की है. IAF अधिकारियों के मुताबिक, जोरहाट एयर फ़ोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के AN-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ़्ट के एक्सीडेंट के बाद, दुर्घटना वाली जगह पर बहुत हद तक आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक IAF का ये AN-32 कार्गो विमान लैंडिग के बाद क्रैश हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई.

एयरपोर्स का कार्गो प्लेन AN-32 क्रैश

फिलहाल विमान के क्रैश होने की मूल वजहों का पता नहीं चल पाया है. मिल रही शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान लैंडिंग स्ट्रिप पर नहीं लैंड कर सका था, बल्कि एयरसबेस के उबड़-खाबड़ और घास वाले हिस्से में उसकी लैंडिंग हुई, जहां वो दुर्घटना का शिकार हो गया.

Loading Ad...

नियमित उड़ान पर था AN-32

जानकारी के मुताबिक यह विमान अपनी नियमित उड़ान पर था. सूत्रों के मुताबिक विमान में संभवत: धमाका भी हुआ, जिससे उसमें आग लग गई. वहीं विमान बीच से दो हिस्सों में बंट गया. इसके अलावा हताहतों और अन्य नुकसान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. विमान में सवार क्रू और अन्य सैन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर पुष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं भारतीय वायुसेना ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

Loading Ad...

एयरपोर्ट और भारतीय वायुसेना की इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. विमान को कितना नुकसान हुआ है और किसी के हताहत होने के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई. भारतीय वायु सेना ने विमान के दुर्घटना होने की पुष्टि की है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा," आज जोरहाट में लैंडिंग के दौरान भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया जा रहा है."

सोवियत मूल का है एएन-32 ट्विन-इंजन कार्गो एयरक्राफ्ट

सोवियत मूल का एएन-32 एक ट्विन-इंजन वाला टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है, जो दशकों से वायु सेना के लिए एक अहम विमान रहा है, खासकर मुश्किल इलाकों और उत्तर-पूर्व व हिमालयी सीमा के ऊंचे इलाकों में. इस ताजा घटना ने एक बार फिर इस विमान के ऑपरेशनल इतिहास की ओर ध्यान खींचा है.

Loading Ad...

कई बार दुर्घटना का शिकार हुआ है एएन-32 विमान

गौरतलब है कि जून 2019 को 13 लोगों को लेकर वायु सेना का एएन-32 विमान अरुणाचल प्रदेश के मेचुका के लिए जोरहाट एयर फोर्स स्टेशन से उड़ान भरने के बाद लापता हो गया. बड़े पैमाने पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद, विमान का मलबा अरुणाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके में मिला और उस पर सवार सभी 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया.

जुलाई 2016 में एक और एएन-32 विमान चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर जाते समय बंगाल की खाड़ी के ऊपर लापता हो गया था, जिसमें 29 लोग सवार थे. भारत के सबसे बड़े सर्च ऑपरेशन में से एक के बावजूद विमान का पता सालों तक नहीं चल सका और उस पर सवार सभी लोगों को मृत मान लिया गया. आखिरकार 2024 में विमान से जुड़ा मलबा मिला.

Loading Ad...

पिछले कुछ सालों में एएन-32 बेड़े के साथ कई और दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिनमें अरुणाचल प्रदेश में क्रैश और मिलिट्री एयरफ़ील्ड पर ऑपरेशनल घटनाएं शामिल हैं. अधिकारियों ने शनिवार को हुई जोरहाट की घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. बचाव, स्थिति का आकलन और जांच का काम जारी है, इसलिए और जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...