Advertisement
नमाज़ पढ़वाई, हिंदू लड़कियों का शोषण किया, IT कंपनी में धर्मांतरण के रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 अरेस्ट
नासिक की IT कंपनी में यौन शोषण और धर्मांतरण का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें HR समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है मामले की जांच के लिए SIT का गठन हुआ है.
Advertisement
महाराष्ट्र के नासिक से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मल्टीनेशनल IT कंपनी में धर्मांतरण का रैकेट चल रहा था. पिछले 4 साल से यहां जिहादी मानसिकता के कुछ लोग हिंदू लड़के-लड़कियों पर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बना रहे थे, पुलिस ने इस मामले में कंपनी के टीम लीडर, HR मैनेजर समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया है.
अभी तक आपने गरीब बस्तियों या फिर सोशल मीडिया पर धर्मांतरण का घिनौना खेल देखा होगा, लेकिन अब ये अपराध कॉर्पोरेट जगत तक भी जड़ें फैला चुका.एक MNC जहां बंद एसी कमरों के भीतर दुनिया की बड़ी-बड़ी डील होती हैं और ऐसा पिछले चार साल से चल रहा था. मामला उठा तो हिंदू संगठन भी एक्टिव हो गए और ऑफिस के बाहर जमा होकर भारी प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है.
टारगेट पर रहते थे हिंदू कर्मचारी
Advertisement
नासिक की इस नामचीन कंपनी में तौसिफ अतार, दानिश, शाहरुख शेख और रजा मेमन जैसे कट्टरपंथियों ने एक ऐसा जाल बुना था. जिसे भेद पाना किसी के बस की बात नहीं थी. इनका टारगेट थे कंपनी के हिंदू कर्मचारी, साजिश का तरीका इतना घिनौना था कि सुनकर रूह कांप जाए.
Advertisement
MNC में कैसे चलता था जिहाद का खेल?
कंपनी के महिला कर्मचारियों का आरोप है कि वह काफी समय से धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का सामना कर रही हैं. इसके खिलाफ आवाज भी उठाई लेकिन HR मैनेजर ने हर बार उन्हें नजरअंदाज किया.
Advertisement
पीड़ित महिलाओं ने कंपनी के HR हेड के पास जाकर POSH यानी prevenstion of sexual harassment के तहत गुहार लगाई तो वहां से मिला जवाब और भी डरावना था. HR हेड ने पहले तो कोई एक्शन ही नहीं लिया और बाद में ये कह दिया कि ये सब तो MNC में नॉर्मल है . यानी मैनेजमेंट से लेकर टीम लीडर तक, सब इस धर्मांतरण रैकेट के हिस्सेदार थे.
बताया जा रहा है, हिंदू लड़कियों को जूनियर लेवल पर भर्ती किया जाता और फिर शुरू होता था टीम लीडर और मैनेजरों का वो अत्याचार जिसे 'जिहाद' का नाम दिया गया, केबिन में लड़कियों से छेड़छाड़ की जाती, उन्हें इस्लाम की श्रेष्ठता के बारे में बताया जाता और हिंदू धर्म की आपत्तिजनक बातें कही जाती थी.
आरोप है कि कंपनी में हिंदू लड़कों को भी टॉर्चर किया गया. एक लड़के को जबरन नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया, उसके धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया गया और उसे वो सब खाने के लिए मजबूर किया गया जो उसके धर्म में वर्जित है.
Advertisement
ये सब कुछ बंद दरवाजों के पीछे पिछले 4 साल से चल रहा था, लेकिन इन पावरफुल लोगों के आगे कोई कुछ बोल नहीं पा रहा था. कंपनी के भीतर एक ऐसा इकोसिस्टम बना दिया गया था जहां हिंदू होना जैसे कोई गुनाह हो, अब तक 8 महिलाएं अपनी आपबीती लेकर सामने आ चुकी हैं और पुलिस को शक है कि ये आंकड़ा 50 के पार है. ये एक ऐसा कॉर्पोरेट जिहाद था जिसे बहुत ही सलीके से, फाइलों और कंप्यूटरों के बीच छिपाकर अंजाम दिया जा रहा था. पुलिस ने कंपनी के 40 से ज्यादा CCTV खंगाले, जिसमें सामने आया कि कंपनी के टॉप पॉजिशन पर बैठे लोगों के हिंदू लड़के लड़कियों को परेशान करने, गलत तरीके से छूने और प्रताड़ित करने के सबूत मिले. कंपनी में चल रहे इस घिनौने कांड का खुलासा तब हुआ जब कुछ महिला कर्मचारियों के पहनावे, हाव-भाव, खान पान और तौर तरीकों में बदलाव देखा गया. इसके बाद एक-एक कर पीड़िता खुद ही सामने आ गई.
यह भी पढ़ें- जिहादी साजिश नाकाम! जिस मदरसे से अरेस्ट हुआ था PFI का मोस्ट वांटेड, वहां अब मिले हथियार, 3 मौलवी अरेस्ट
जैसे ही इस घिनौने खेल का पर्दाफाश हुआ, सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने कंपनी पर धावा बोल दिया, गेट तोड़ दिए गए, दफ्तर के बाहर जमकर बवाल काटा गया आक्रोश इतना प्रचंड था कि कंपनी के मैनेजमेंट छुपता नजर आया. हिंदू संगठनों ने साफ कर दिया कि अब ये खेल और नहीं चलेगा. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ऐसे जिहादियों पर सख्त से सख्त एक्शन की बात कही है. उन्होंने साफ कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा.
Advertisement
इन लोगों को किया अरेस्ट
यह भी पढ़ें
पुलिस ने तौसिफ, दानिश और शाहरुख समेत 7 आरोपियों को दबोचा है. जिसमें HR हेड भी है. आरोपियों पर छेड़छाड़, बलात्कार और जबरन धर्मांतरण जैसी संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है. एक दो नहीं इस मामले में अबतक 9 FIR दर्ज हो चुकी हैं. SIT इसकी पर्तें खोल रही है.