Advertisement

Loading Ad...

CJP के बाद अब SC के पूर्व जज ने बनाई इश्क करो पार्टी, एजेंडा भी बताया; अभिजीत दीपके पर भी उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जवाब में अपनी नई पार्टी, इश्क करो पार्टी बनाई है. इसके साथ ही उन्होंने पार्टी में पद भी बांट दिए हैं. वहीं अभिजीत दीपके पर भी सवाल उठाए हैं.

Image Source: NMF
Loading Ad...

देश में इन दिनो कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रदर्शनों को लेकर चल रही बहस के बीच सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व जज ने भी अपनी नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है. सबसे मजेदार है इसका नाम. उन्होंने अपने दल का नाम रखा है 'इश्क करो पार्टी (IKP).' इतना ही नहीं उन्होंने अपने नए दल के पदाधिकारियों का ऐलान भी कर दिया है. उन्होंने इस संबंध में कहा कि उनकी नई पार्टी देश की गरीबी, भुखमरी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दों को उठाएगी.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बनाई 'इश्क करो पार्टी'

आपको बताएं कि ये पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई है. इसके साथ ही उन्होंने अपने दल के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू करने का ऐलान किया है.
 
'CJP-BJP पर अपना समय बर्बाद ना करें'

Loading Ad...

उन्होंने CJP पर निशाना साधते हुए कहा कि 'सीजेपी के फॉलोअर्स अपना समय सीजेपी के साथ खराब न करें और नई बनी इश्क करो पॉर्टी जॉइन करें. हम जल्द ही हमारी अपनी वेबसाइट और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने जा रहे हैं.' जस्टिस काटजू ने आगे कहा कि वह इस पार्टी के संरक्षक हैं और सदस्यता लेने के लिए मेल ID भी दे दी है.

Loading Ad...

'सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से क्या होगा?'

इसके अलावा उन्होंने  CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने CJP की रणनीति पर सवाल उठाते हुए दो टूक कहा कि सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से क्या होगा.

Loading Ad...

जस्टिस काटजू ने अभिजीत दीपके को बताया बेवकूफ!

उन्होंने लिखा, 'अभिजीत दीपके बेवकूफ हैं और यह इस बात से साफ है कि उनकी मुख्य मांग भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है.' उन्होंने आगे लिखा कि, 'अगर वह इस्तीफा दे भी देंगे, तो उनकी जगह कोई और मंत्री आएगा. इससे क्या फर्क पड़ेगा?'

कौन बनेगा इश्क करो पार्टी का पदाधिकारी?

Loading Ad...

जस्टिस काटजू ने अपनी पार्टी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 44 की उम्र पार करने के बाद कोई भी व्यक्ति इश्क करो पार्टी में शामिल हो सकता है. उन्होंने कहा, 'कृपया अध्यक्ष इरफान अली से संपर्क करें. अगर आप सहमत होंगे, तो हम आपको हमारे उपाध्यक्षों में से एक बना देंगे.' जस्टिस काटजू ने अपनी पार्टी का एजेंडा भी रखा और कहा कि IKP के जरिए देश में बेरोजगारी, भूख, गरीबी, स्वास्थ्य की कमी जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा.

यह भी पढ़ें

आपको बता दें कि शनिवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए सीजेपी के एक दिवसीय प्रदर्शन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया और सरकार को चेतावनी दी गई कि अगले 5 दिन के अंदर अगर उनसे इस्तीफा नहीं लिया जाता है तो CJP फिर से मैदान में उतरेगी.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...