Advertisement

Loading Ad...

बिहार में पहली बार बना BJP का CM, सम्राट चौधरी होंगे मुख्यमंत्री, 21 साल के नीतीश के शासन का अंत

सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है.

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
Loading Ad...

Bihar New CM Samrat Chaudhary: बिहार में BJP ने इतिहास रच दिया. पार्टी पहली बार राज्य में अपना CM बनाने में कामयाब रही है. सम्राट चौधरी बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है. 

इससे पहले नीतीश ने इस्तीफा देते हुए कहा कि राज्य में बहुत काम हुआ, अब नई सरकार को आगे का काम देखना है. नीतीश कुमार मंगलवार को बिहार के लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना इस्तीफा सौंपा था. इसी के साथ बिहार में नीतीश युग समाप्त हो गया. 

CM पद की शपथ कब लेंगे सम्राट चौधरी? 

Loading Ad...

पार्टी सूत्रों के अनुसार, सम्राट चौधरी बुधवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले पटना के भाजपा कार्यालय में राज्य के पर्यवेक्षक और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत सभी बड़े नेता मौजूद थे. इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का ऐलान किया. 

Loading Ad...

वहीं, सम्राट चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर केंद्रीय नेतृत्व का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आभार जताया.  उन्होंने लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.’

कौन हैं सम्राट चौधरी? 

Loading Ad...

16 नवंबर 1968 को मुंगेर के लखनपुर में जन्में सम्राट चौधरी पूर्व केंद्रीय मंत्री शकुनी चौधरी के बेटे हैं. 

सम्राट चौधरी के राजनीतिक सफर की शुरुआत लालू यादव की RJD से हुई थी. इसके बाद वह JDU में गए और फिर BJP का दामन थाम लिया. 

सम्राट चौधरी दो बार विधायक और MLC भी रह चुके हैं. जनवरी 2024 में नीतीश कुमार की NDA सरकार में उप-मुख्यमंत्री बने. उन्होंने वित्त, स्वास्थ्य, शहरी विकास, पंचायती राज आदि महत्वपूर्ण विभाग संभाले. 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट से जीते और BJP के प्रमुख चेहरे बने. 

Loading Ad...

वे BJP के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं और पार्टी में संगठनात्मक क्षमता और ग्राउंड लेवल सपोर्ट के लिए जाने जाते हैं. 

नीतीश कुमार ने कब ली थी CM पद की शपथ? 

यह भी पढ़ें

पिछले साल नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर चार दशकों का है. हाल ही में उन्होंने राज्यसभा सांसद की शपथ ली थी. 

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...