Advertisement

Loading Ad...

लैंडस्लाइड...मलबे में धंसी गाड़ियां...सड़कों पर सैलाब तो कहीं राहत की फुहार, तस्वीरों में देखें मॉनसून के रंग

देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश के बाद हाल बेहाल हो गए. मौसम के इस बदले अंदाज से कई लोगों ने राहत की सांस ली तो कई जगह सैलाबी सितम ने कहर बरपाया.

Image Source- IANS
Loading Ad...

देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है. राजस्थान से लेकर गुजरात, हिमाचल से लेकर जम्मू कश्मीर तक मौसम के बदले रंग ने कहीं आफत तो कहीं राहत की फुहार बरसाई है. 

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर जल-जमाव, ट्रैफिक में रुकावट और बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. 

Loading Ad...

मुंबई के दादर ईस्ट, परेल इलाके में हिंदमाता में भारी मॉनसून बारिश के बाद पानी से भरे रास्ते से आते-जाते लोग (Photo-IANS)

Loading Ad...

भारी बारिश से जलभराव के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त (Photo-IANS)

Loading Ad...

मुंबई में भारी बारिश की वजह से माहिम समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया और गाड़ियों की आवाजाही में रुकावट आई. शहर के दूसरे हिस्सों में भी ऐसे ही हालात रहे और सड़कें पानी से भरी रहीं. नवी मुंबई में भी लगातार बारिश के कारण तुर्भे रेलवे स्टेशन के नीचे बहुत ज्यादा पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों को मुश्किल हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. ठाणे-बेलापुर रोड का पास का हिस्सा भी पूरी तरह पानी में डूबा हुआ था, जिससे ट्रैफिक पर असर पड़ा. 

Loading Ad...

मुंबई में भारी बारिश के बाद पेड़ उखड़ गए (Photo-IANS)

पालघर में भारी बारिश के कारण अंबेडकर नगर इलाका जलमग्न हो गया. बाढ़ का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा. भिवंडी में हालात खासकर गंभीर रहे, जहां भारी बारिश के बाद तीन बत्ती भाजी मार्केट समेत कई बाजार पानी में डूब गए. कई दुकानों में बाढ़ का पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़कों पर घुटने तक पानी भरने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. 

देश के अन्य हिस्सों में सैलाब औैर फुहार के नजारे 

Loading Ad...

शिमला में बादलों को घने कोहरे ने ढका (Photo-IANS)

Loading Ad...

शिमला में भारी बारिश के दौरान रिज मैदान पर एक बच्चा छाता लेकर बारिश से खुद को बचाता हुआ (Photo-IANS)

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर ज़िले के लिप्पा, चोलिंग और रिस्पा इलाकों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं और एक गाड़ी मलबे के नीचे दब गई (Photo-IANS)

Loading Ad...

भारी बारिश में गोल-गप्पे खाने की हसरत पूरी नहीं हुई तो क्या सेल्फी लेकर ही खुशी मनाने लगीं लड़कियां. तस्वीर भोपाल से आई है (Photo-IANS)

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. इसके बाद एक शख्स पानी से भरी सड़क पर साइकिल ले जाता हुआ दिखा (Photo-IANS)



अजमेर में बारिश के साथ दिन में ही घना अंधेरा छा गया (Photo-IANS)

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में भारी बारिश के बाद अधिकारियों ने चिनाब नदी पर बने सलाल बांध के कई गेट खोल दिए. राजस्थान, UP गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से लेकर कई राज्यों में बारिश के बाद सड़कें दरिया बन गई हैं. जिसके कारण लोगों को आवाजाही और रोजमर्रा के काम में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

LIVE
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...