Advertisement
'पाकिस्तानी अब्बा भी नहीं पाएंगे पहचान', महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा जुलूस पर फेंके गए अंडे, नितेश राणे बोले- ईद भी आएगी
महाराष्ट्र के मझगांव में गणेश प्रतिमा जुलूस पर एक इमारत से अंडे फेंके जाने पर मंत्री नितेश राणे ने सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर इस प्रकार की घटना करेंगे तो याद रखें कि ईद भी आ रही है. मालूम हो कि दो गुटों में तनाव के बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.
Advertisement
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव तैयारियां जोरों पर हैं. इसी बीच मझगांव में गणेश पूजा पंडाल से कुछ ही दूरी परएक इमारत से जुलूस पर अंडे फेंके गए. इस बर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे बौखला गए हैं. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं तो याद रखें कि आगे ईद भी आ रही है. इसी बीच मझगांव में गणेश प्रतिमा लाते वक्त दो समूहों में झड़प के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पूरे इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई है.
महाराष्ट्र में गणपति बप्पा के आगमन जुलूस के दौरान बवाल
आपको बता दें कि ये विवाद दक्षिण मुंबई के मझगाव इलाके में रविवार रात गणपति बप्पा के आगमन जुलूस के दौरान हुआ. करीब चार घंटे तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा. इस दौरान 10 से 15 हजार लोग सड़कों पर आ गए थे. पुलिस की ओर से काफी समझा-बुझाकर उनको वहां से हटाया गया. हालांकि सुबह तक शांति बहाल कर दी गई है. वहीं, इलाके और गणेश पंडाल के बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है. इसी घटना के बाद मंत्री नितेश राणे का गुस्सा भड़का था.
Advertisement
इनके अब्बा का पाकिस्तान नहीं है: राणे
Advertisement
मंत्री नितेश राणे ने आरोपियों की हरकत पर कहा कि, "देखिए, 'गज़वा-ए-हिंद' के कॉन्सेप्ट के तहत वे 2047 तक इस देश को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं. इसीलिए, जहाँ भी हिंदू त्योहार मनाए जाते हैं, जहाँ हिंदुओं की आबादी ज़्यादा है, और जहाँ हिंदू अपने त्योहार मनाने के लिए इकट्ठा होते हैं, वहाँ 'जिहाद' के नाम पर ऐसी हरकतें करने के लिए उकसाया जाता है...". उन्होंने आगे कहा कि इनके अब्बा का पाकिस्तान नहीं है...देश में 90 प्रतिशत हिंदू रहते हैं. हिंदू त्योहारों का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा... उन्होंने कहा, "अगर हिंदू त्योहारों के साथ ऐसी चीजें होती हैं, तो जिहादी कहीं भी छिप जाएं, उन्हें छोड़ेंगे नहीं."
Mumbai, Maharashtra: Minister Nitesh Rane says, "Look, under the concept of ‘Ghazwa-e-Hind,’ they want to turn this country into an Islamic nation by 2047. That is why, wherever Hindu festivals are celebrated, wherever there is a large Hindu population, and wherever Hindus gather… pic.twitter.com/QsyRCaM0Vz
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 24, 2026Advertisement
Loading Ad...
"ये सब हरा सांप हैं"
मंत्री नितेश राणे ने आगे कहा कि, "देखिए, मज़गांव में गणेश चतुर्थी के मौके पर निकाली गई रैली के दौरान उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया. इसीलिए हम उन्हें 'हरे सांप' कहते हैं; कल यह बात फिर साबित हो गई. जो लोग गंगा-जमुनी तहज़ीब, भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव की बातें करते हैं—वे अब कहाँ गायब हो गए हैं? वे कहाँ छिपे हैं? उन्हें जवाब देना चाहिए. ईद के दौरान जो नियम लागू होते हैं—जब ईद के सभी जश्न शांति से मनाए जाते हैं—तो क्या इस हिंदू राष्ट्र में हिंदुओं को अपने त्योहार मनाने का अधिकार नहीं है? क्या कोई ऐसी एक भी घटना बता सकता है जब हिंदुओं ने ईद के जश्न के दौरान कोई गड़बड़ी की हो?..."
पाकिस्तान में बैठे अब्बा भी याद रखेंगे
Mumbai, Maharashtra: Minister Nitesh Rane says, "Look, in Mazgaon, during the rally that was being held on the occasion of Ganesh Chaturthi, they have shown their true colours. This is why we call them ‘green snakes’; it was proved once again yesterday. Those who talk about… pic.twitter.com/G8sjOisH3x
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 24, 2026Advertisement
Loading Ad...
राणे आगे बोले, "मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है, लेकिन असल में यह मानसिकता का मामला है. इसे ही हम 'जिहादी मानसिकता' कहते हैं. यह किसी एक व्यक्ति की बात नहीं है, लेकिन अगर कोई हमारे देश में बैठकर 'जिहाद' जैसी हरकतें करना चाहता है, तो क्या कोई हिंदू पाकिस्तान में ऐसा कुछ करने की हिम्मत करेगा? अगर वहां ईद या मुहर्रम का त्योहार मनाया जा रहा हो, तो क्या लोग किसी हिंदू के पत्थर फेंकने को बर्दाश्त करेंगे? बांग्लादेश में जो हो रहा है उसे देखिए; खबर है कि कल ही चार हिंदुओं की हत्या कर दी गई...उन्होंने कहा राज्य में हिंदुत्व की सोच वाली देवेंद्र फडणवीस की सरकार है, उन्हें (आरोपियों को) ऐसा सबक सिखाएंगे कि इनके पाकिस्तान में बैठे अब्बा भी पहचान नहीं पाएंगे रखेंगे"
Mumbai, Maharashtra: Minister Nitesh Rane says, "Cases have been registered, and an inquiry is underway, but ultimately, this is a matter of mentality. This is what we call a ‘jihadist mindset.’ It is not about any particular individual, but if someone wants to carry out such… pic.twitter.com/HGGRFxJyt5
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 24, 2026
मझगांव में असामाजिक तत्वों पर अंडे फेंकने का आरोप
Advertisement
राणे ने कहा, हिंदुत्व की सोच वाली सरकार के रहते हम इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं करेंगे. केस दर्ज हो गया है. पुलिस ने केस को ठीक से हैंडल कर रही है. लेकिन अगर हिंदू त्योहारों के खिलाफ ऐसे अंडे फेंके जा रहे हैं, अगर गणेश जुलूस के मामले में ऐसा हो रहा है, तो याद रखना कि ईद भी आएगी. मुहर्रम भी आएगा. याद रखो हमारी भगवद्गीता हमें धर्म की रक्षा के लिए हथियार उठाने की इजाजत देती है. हिंदुओं ने ही कानून मानने का कोई ठेका नहीं लिया है.
मुंबई पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई के भायखला पुलिस स्टेशन ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 और 196 के तहत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल (माझगावचा मोरया) के सदस्य की ओर से की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है.
माहौल तनावपूर्ण होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और अतिरिक्त बल को तैनात करना पड़ा. भीड़ ने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और कथित तौर पर उस इमारत पर पत्थर भी फेंके जहां से अंडे फेंके गए थे.
Advertisement
Mumbai, Maharashtra: Minister Nitesh Rane says, "Look, we are all in touch with each other, and all our Hindutva activists are in contact with us there. Ultimately, it is a matter of law and order, so we have also appealed to everyone to remain calm. But how much can we tolerate?… pic.twitter.com/bpTf21Yhja
— IANS (@ians_india) ?ref_src=twsrc%5Etfw">August 24, 2026
माझगांवचा मोरया मंडल के डिप्टी सेक्रेटरी विवेक राणे ने कहा, "जब हम गणपति आगमन जुलूस निकाल रहे थे, तो पंडाल से सिर्फ 30 से 40 मीटर की दूरी पर एक इमारत है. पंडाल के सामने वाली इमारत में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर अंडे फेंकना शुरू कर दिया. यह घटना आपत्तिजनक है. हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं." एक स्थानीय शख्स ने कहा, "अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो हम यहां हनुमान चालीसा बजाएंगे. क्या उनमें इसे सहने की हिम्मत है? अगर नहीं है, तो नीचे आकर बात करें."
पुलिस ने दर्ज की FIR
Advertisement
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, मंडल के सदस्य ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे के करीब गणेश उत्सव के लिए गणेश मूर्ति लाने के लिए लालबाग, भारतमाता सिनेमा गृह के पास, गणसंकुल, लालबाग, मुंबई में हमारे मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित मंडल के 150 से 200 महिला और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे. दोपहर 3:30 बजे के आसपास गणसंकुल से हमारे मंडल की गणेश मूर्ति को ट्रॉली में लेकर डॉ. बी.आर. अंबेडकर मार्ग से आगे ई.एस. पाटणवाला रोड होते हुए आगे दाहिनी ओर मुड़कर रामभाऊ भोगले मार्ग से आगे कॉन्टिनेंटल हाइट्स के सी विंग के सामने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल, माझगाव जहां मंडप है, उस जगह पर जुलूस के साथ ले जा रहे थे.
यह भी पढ़ें
इसी दौरान मंडल से कुछ दूरी पर कॉन्टिनेंटल हाइट्स सी विंग के सामने गणेश मूर्ति रोड पर मंडल के मंडप के पास बेंजो पथ के सामने रात 9.45 बजे के आसपास मंडल के कार्यकर्ता नाच रहे थे. उसी समय कॉन्टिनेंटल बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से से किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से अंडा फेंका गया. वह अंडा कार्यकर्ताओं के नाचने की जगह और श्री गणेश मूर्ति के बीच में गिरा था, जिससे हमारे हिंदू धर्म और धार्मिक श्रद्धा का अपमान कर हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य और द्वेषपूर्ण इरादे से गणपति के आगमन जुलूस में अंडा फेंककर दो जातियों/धर्मों के बीच धार्मिक तनाव पैदा कर एकता बनाए रखने में बाधा डालने वाली ऐसी हरकत की गई.