Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा एक्शन, NTA के 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटाया, Re-NET के बीच कड़े निर्देश

शिक्षा मंत्रालय ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब NTA पर गड़बड़ियों के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. प्रह्लाद जोशी ने NTA अधिकारियों के साथ की गई बैठक में कड़े निर्देश जारी किए हैं.

Image Source- IANS
Loading Ad...

NEET पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एक्शन मोड़ में हैं. UGC नेट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर प्रह्लाद जोशी ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर कड़ी कार्रवाई की है. शिक्षा मंत्री ने NTA के 50 से ज्यादा कर्मचारियों को हटा दिया. 

शिक्षा मंत्रालय ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब NTA पर गड़बड़ियों के बाद कई सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में शिक्षा मंत्री ने एजेंसी के सिस्टम को दुरुस्त करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है. 

शिक्षा मंत्रालय ने क्या कहा? 

Loading Ad...

शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि NTA अपनी टेक्निकल, फाइनेंशियल सिक्योरिटी और परीक्षा से जुड़े सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक नया प्रोफेशनल लीडरशिप स्ट्रक्चर भी लागू कर रहा है. शिक्षा मंत्री ने 50 कर्मचारी की छुट्टी करने के साथ ही परीक्षा के नियमों को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं. इसके साथ-साथ NTA में नए पदों पर भी कर्मचारियों की भर्ती होगी.

शिक्षा मंत्री ने ली NTA की समीक्षा बैठक

प्रह्लाद जोशी ने NTA के कामकाज और हाल में सामने आई परीक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने NTA को परीक्षा की सभी प्रक्रियाओं का व्यापक ऑडिट कराने का निर्देश दिया है. एजेंसी को परीक्षा व्यवस्था के हर एक चरण की समीक्षा करनी होगी.

Loading Ad...

यहां पाई जाने वाली कमियों की पहचान उन्हें दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट बनानी होगी. NTA को यह भी निर्देश दिया गया है कि ऑडिट के बाद सुधारात्मक कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मंत्रालय को दी जाए. 

शिक्षा मंत्री ने बैठक में यह निर्देश दिया कि परीक्षा के तय नियमों का सख्ती से पालन हो, साथ ही कॉन्फिडेंशियल ऑपरेशन्स आर्किटेक्चर, अलग कमरों, एयर-गैप्ड सिस्टम और डिवाइस जमा करने के नियमों में पूरी तरह बदलाव को युद्ध स्तर पर लागू किया जाए. 

Loading Ad...

UGC-नेट के तीन पेपर दोबारा होंगे 

NTA ने UGC-नेट जून 2026 परीक्षा के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों के पेपर दोबारा कराने का फैसला किया है. इन तीनों प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी कई गंभीर गलतियां पाए जाने के बाद NTA ने यह फैसला लिया है. 

यह भी पढ़ें- स्मृति ईरानी की वापसी… वसुंधरा राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, जानें किसे क्या जिम्मेदारी मिलीं

Loading Ad...

NTA ने रविवार को जारी सार्वजनिक सूचना में बताया कि UGC नेट जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों में किया गया था. यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और PHD कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी.

कब होंगे UGC- नेट RE-Exam? 

यह भी पढ़ें

  • अंग्रेजी: 9 सितंबर 2026, शिफ्ट-1, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
  • कॉमर्स: 9 सितंबर 2026, शिफ्ट-2, दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक 
  • समाजशास्त्र: 10 सितंबर 2026, शिफ्ट-1, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

NTA ने साफ किया है कि इन तीनों विषयों के अभ्यर्थियों से पुनर्परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा. परीक्षा शहर, परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़ी विस्तृत जानकारी बाद में NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...