Advertisement
‘क्या कश्मीरियों को जेल में देखना चाहते हैं’, वंदे मातरम पर कांग्रेस ने उठाए सवाल तो उमर अब्दुल्ला ने दिया दो टूक जवाब
कांग्रेस ने CWC की मीटिंग में तय किया था कि पार्टी वंदे मातरम के दो पैराग्राफ ही गाएगी, लेकिन INDIA के घटक दल में शामिल उमर अब्दुल्ला ने इससे साफ इंकार कर दिया.
Advertisement
राष्ट्रगीत वंदे मातरम पूरा न गाने पर अड़ी कांग्रेस अब अपने साथी दलों की भी अनदेखी कर रही है. जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और सत्तारूढ़ दल नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच वंदे मातरम मातरम को लेकर ठन गई. हालांकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने साफ कर दिया कि जम्मू कश्मीर में वंदे मातरम के सभी 6 पैरा ही गाए जाएंगे.
कांग्रेस ने CWC की मीटिंग में तय किया था कि पार्टी वंदे मातरम के दो पैराग्राफ ही गाएगी, लेकिन INDIA के घटक दल में शामिल उमर अब्दुल्ला ने इससे साफ इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, वंदे मातरम के सभी छह पैरा को लेकर जो प्रावधान लागू है, उसका सरकार को पालन करना होगा. वंदे मातरम के दौरान खड़े न होने के कानूनी परिणाम हो सकते हैं. उन्होंने पूछा,
'कांग्रेस क्या चाहती है कि कश्मीरियों को इस कारण जेल में डाल दिया जाए?’
Advertisement
‘नियमों-प्रोटोकॉल का पालन करना होगा’
Advertisement
CM उमर अब्दुल्ला ने साफ किया है कि जम्मू कश्मीर में सरकारी कार्यक्रमों में लागू नियमों और प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में करना होगा. उन्होंने तर्क दिया कि ये नियम सिर्फ जम्मू-कश्मीर में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सरकारी कार्यक्रमों पर लागू होते हैं. जिनका पालन करना होगा.
कांग्रेस ने जताया था विरोध
Advertisement
कांग्रेस और NC के बीच सियासी संग्राम तब छिड़ा जब श्रीनगर में CM उमर और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की मौजूदगी में राष्ट्रीय गीत पूरा गाया गया था. कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई थी.
यह भी पढ़ें- BRICS पर कांग्रेस में दो फाड़! चिदंबरम ने पूछा- समिट से क्या मिलेगा? शशि थरूर ने दिया जवाब
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया था. इसके साथ उन्होंने NC से अपील करते हुए कहा था कि वह इस मुद्दे पर कांग्रेस के साथ खड़ी रहे और वंदे मातरम के 2 पैरा गाने के पक्ष में अपना रुख कायम रखे.
Advertisement
पार्टी और सरकार के फैसले में बताया अंतर
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह पार्टी के तौर पर वंदे मातरम को लेकर स्पष्ट है और वह उसे नहीं अपनाएगी, लेकिन यह पार्टी की विचारधारा और राजनीतिक फैसले का विषय है. उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले और सरकार की कानूनी जिम्मेदारी को अलग-अलग समझना चाहिए. इसलिए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के समापन समारोह में भी राष्ट्रीय गान और राष्ट्रीय गीत दोनों गाए जाएंगे.
यह भी पढ़ें