Advertisement
केरल में कांग्रेस की दलित महिला विधायक से बदसलूकी और मारपीट, 7 नेताओं पर केस दर्ज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा
केरल में दलित महिला विधायक पर हमले मामले ने कांग्रेस को फंसा दिया है. BJP ने मारपीट का Video शेयर करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा.
Advertisement
केरल में कांग्रेस की सरकार है बावजूद इसके एक विधायक पर हमला होता है. वो विधायक भी कांग्रेस की होती है. मामला तब और तूल पकड़ता है जब वो विधायक दलित निकलती है. केरल के तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार रात कांग्रेस विधायक राम्या हरिदास और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई.
इस दौरान कुछ लोगों ने राम्या हरिदास का हाथ मरोड़ते हुए उनके साथ बदसलूकी और हाथापाई की. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया. BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने Video शेयर कर कांग्रेस पर सवाल उठाए.
BJP ने साधा निशाना
Advertisement
प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को ’अनुसूचित जाति विरोधी' और 'महिला विरोधी' बताया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कथित घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा, ‘कांग्रेस केरल में पितृसत्ता को कुचल रही है.’
Advertisement
भंडारी ने राहुल गांधी के पुणे में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में दिए गए 'पितृसत्ता को खत्म करो' वाले बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, उनकी अपनी दलित महिला विधायक रम्या हरिदास पर उनके ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया. कांग्रेस 'अनुसूचित जाति विरोधी' और 'महिला विरोधी' है.
"Congress smashing the patriarchy in Kerala."
Their own Dalit woman MLA, Remya Haridas, attacked by own Congress workers.
Congress is Anti SC Anti Women! pic.twitter.com/8ECopI4250— Pradeep Bhandari(प्रदीप भंडारी)🇮🇳 (@pradip103) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 5, 2026Advertisement
Loading Ad...
राम्या हरिदास पर किसने किया हमला?
राम्या हरिदास पर हमले का Video वायरल हो रहा है. जिसमें देखा गया कि विधायक अपना हाथ छोड़ने के लिए कहती हैं और सामने मौजूद शख्स से पूछती हैं कि वह कौन है? घटना के बाद विधायक ने चिरयिनकीझु तालुक अस्पताल में इलाज कराया.
यह भी पढ़ें- 'इतनी निठल्ली हूं मैं? क्या जवाब दूं...' बीच मीटिंग किस पर भड़कीं कंगना रनौत, VIDEO हुआ Viral
Advertisement
इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को ही आरोपी मानते हुए 7 कांग्रेस नेताओं पर FIR दर्ज की. जिसमें जिला पंचायत सदस्य सजित मुथंबलम भी शामिल हैं. कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है.
क्यों हुआ था विवाद?
यह भी पढ़ें
इस पूरे मामले की शुरुआत विधायक राम्या हरिदास के स्टाफ सदस्य पालयम प्रदीप के ब्लॉक पंचायत समिति की बैठक में शामिल होने को लेकर हुई थी. उन्होंने कहा कि इलाके में हाल ही में बैंक का चुनाव हुआ था. कांग्रेस के सदस्य तीन अलग-अलग पैनल से चुनाव लड़ रहे थे. उन्होंने किसी भी पैनल के सम्मेलन में शामिल होने से इनकार कर दिया था, ताकि किसी एक गुट का समर्थन करने का संदेश न जाए. इसके बाद साजद ने वॉट्सएप और सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणियां कीं गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी नेता साजद ने उनके साथ बदसलूकी और धमकी दी.