Advertisement
Advertisement
राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर, पहलगाम आतंकी हमले में घायल लोगों से करेंगे मुलाकात
नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान पर डिप्लोमेटिक स्ट्राइक करते हुए पांच बड़े और कड़े फैसले लिए गए. जिससे पाकिस्तान पूरी तरह से तिलमिलाया हुआ है. इस बीच अब ख़बर है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर पहुंच रहे है.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र की मोदी सरकार पाकिस्तान को सबक़ सिखाने के लिए लगातार फैसले ले रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान पर डिप्लोमेटिक स्ट्राइक करते हुए पांच बड़े और कड़े फैसले लिए गए. जिससे पाकिस्तान पूरी तरह से तिलमिलाया हुआ है. इस बीच अब ख़बर है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए श्रीनगर पहुंचे है.
पाक के खिलाफ हम सरकार के साथ: राहुल गांधी
आतंकी हमले की मौजूदा परिस्थिति और सरकार द्वारा पाकिस्तान पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी देने के लिए गुरुवार शाम को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए और सरकार द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध लिए जा रहे हर फैसले पर अपनी सहमति जताई. बैठक के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि "सभी पार्टियों ने आतंकी हमले की निंदा की है. विपक्ष ने सरकार को किसी भी एक्शन के लिए पूरा समर्थन दिया है." वही अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी श्रीनगर पहुंचे है. बता दें, आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही कांग्रेस सांसद द्वारा अमेरिका की आधिकारिक यात्रा बीच में छोड़कर गुरुवार सुबह नई दिल्ली लौटने के बाद यह दौरा तय किया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक में भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को तब तक स्थगित रखने का फैसला किया, जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं कर देता. भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को भी एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का आदेश दिया है. इसके अलावा, भारत ने सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत दिए जाने वाले सभी वीजा को रद्द करने का फैसला किया है.
भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का भी फैसला किया है. विदेश मंत्रालय ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रैल, 2025 से रद्द हो जाएंगे. इस बीच, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों ने अपने प्रियजनों की मौत पर शोक व्यक्त किया और सरकार से इस जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया.
बताते चले कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया था। इस हमले में 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक मारे गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए. यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमलों में से एक था जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement
Advertisement