Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली कूच से पहले कॉकरोच जनता पार्टी की PM मोदी से बड़ी मांग, अभिजीत दीपके ने लिखा लेटर

NEET पेपर लीक के बाद देशभर से कई छात्रों के सुसाइड की खबरें आईं. कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) ने इस मुद्दे पर अब PM मोदी को लेटर लिखा है.

IANS Source- IANS
Loading Ad...

दिल्ली में प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने वाले अभिजीत दीपके ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के संस्थापक अभिजीत ने NEET पेपर लीक से जुड़ी नई और बड़ी मांग की है. 

NEET पेपर लीक के बाद देशभर से कई छात्रों के सुसाइड की खबरें आईं. कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) ने इस मुद्दे पर अब PM मोदी को लेटर लिखा है. इस पत्र में अभिजीत दीपके ने उन परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है, जिनके बच्चों ने NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या कर ली. 

अभिजीत दीपके ने PM मोदी को पत्र में क्या लिखा? 

Loading Ad...

अभिजीत दीपके ने इस पत्र को सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने PM मोदी को भी टैग किया. पत्र में दीपके ने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह में 11 नीट उम्मीदवारों ने सुसाइड किया है. उन्होंने कहा, इनमें से 5 छात्रों ने पिछले 48 घंटों के भीतर आत्महत्या की. CJP संस्थापक ने लिखा, NEET पेपर लीक ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों को गहरे तनाव में डाल दिया है. परीक्षा प्रणाली पर भरोसा कमजोर हुआ है और कई छात्र मानसिक दबाव झेल रहे हैं.

Loading Ad...

अभिजीत दीपके ने केंद्र सरकार से पीड़ितों को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपए देने की मांग की है. वहीं, केंद्र सरकार CJP की इस मांग पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. 

कब हुआ था NEET पेपर लीक? 

NEET परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, जिसमें करीब 22.7 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया, लेकिन पेपर लीक की खबरों के बाद 12 मई को पेपर रद्द कर दिया गया. CBI जांच में NTA के अंदरूनी लोगों और कोचिंग सेंटर्स के नेटवर्क का खुलासा हुआ. 

यह भी पढ़ें- ‘परशुराम’ के अवतार में राहुल गांधी, एक हाथ में फरसा तो दूसरे में संविधान, कांग्रेस को क्यों आई ‘ब्राह्मणों’ की याद?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

इस मामले में देशभर से 13 से ज्यादा लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है. जिसमें कोचिंग माफिया से लेकर प्रोफेसर तक शामिल थे. इस पूरे घटनाक्रम के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी रोष है. कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...