Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

'विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा', CM योगी ने दी यूपी दिवस की बधाई, कहा- दृढ़ संकल्प से स्थापित किया कानून और सुशासन का राज

CM योगी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोए हुए अमृतकाल में यूपी समावेशी विकास के संकल्प को धरातल पर साकार कर रहा है. दृढ़ संकल्प के साथ कानून और सुशासन का राज स्थापित किया है.

CM Yogi (File Photo)
Loading Ad...

देश के सबसे बड़े, सांस्कृतिक विरासत का अगुआ राज्य उत्तर प्रदेश ने अपनी स्थापना के 76वें साल में प्रवेश कर लिए हैं. 24 जनवरी 1950 को अस्तित्व में आए उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में उत्साह और भव्य आयोजनों के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि असीम संभावनाओं का हमारा प्रदेश आज संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना है. 

समावेशी विकास का संकल्प हो रहा साकार!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश भारत की संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला और आध्यामिक चेतना का प्राचीन काल से केंद्र रहा है. अयोध्या की मर्यादा, काशी की शाश्वत चेतना, ब्रज धाम की भक्ति और प्रयागराज की समरसता ने युगों-युगों से भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की है. सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संजोए हुए अमृतकाल में हमारा प्रदेश समावेशी विकास के संकल्प को धरातल पर साकार कर रहा है. दृढ़ संकल्प के साथ हमने कानून व सुशासन का राज स्थापित किया है."

Loading Ad...

'मेडटेक, फिनटेक, स्टार्टअप...हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति'

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि लेबर रिफॉर्म, एमएसएमई, स्टार्टअप और स्किल डेवलपमेंट जैसे कार्यक्रमों ने प्रदेश को लोकल से ग्लोबल की दिशा में अग्रसर करते हुए बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन किया है. सरकार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के फलस्वरूप महिलाओं की श्रमबल भागीदारी में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है. मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और हेल्थ टेक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ हुई हैं. जल-थल-नभ की अद्भुत कनेक्टिविटी ने व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति दी है.

लिखी जा रही सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा: CM योगी

Loading Ad...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा से लेकर संभल तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की स्वर्णिम गाथा लिखी जा रही है. आज का अवसर विकसित प्रदेश के संकल्प को दोहराने का समय है. हमारे संयुक्त प्रयासों से यह संकल्प यात्रा निरंतर गतिशील और सिद्धि की ओर अग्रसर रहेगी.

इस अवसर पर प्रवासी उत्तर प्रदेश वासियों के लिए भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संदेश दिया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरे प्रवासी बहनों और भाइयों, विदेश में रहकर अपने परिश्रम, प्रतिभा और मूल्यों के माध्यम से आपने उत्तर प्रदेश और भारत का मान वैश्विक मंच पर बढ़ाया है. हमारी सरकार आपके अनुभव और ज्ञान को प्रदेश की विकास यात्रा से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

सीम संभावनाओं और अवसरों से भरा है उत्तर प्रदेश: CM योगी

Loading Ad...

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश असीम संभावनाओं और अवसरों से भरा हुआ है. यह राज्य निवेश और नवाचार का नया केंद्र बनकर उभरा है. देश के मोबाइल फोन उत्पादन का 55 प्रतिशत और इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स का लगभग 60 प्रतिशत निर्माण आज उत्तर प्रदेश में हो रहा है, जो प्रदेश की औद्योगिक क्षमता का सशक्त प्रमाण है.

सीएम योगी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के प्रयासों ने महिलाओं की श्रमबल में भागीदारी को 13 प्रतिशत से बढ़ाकर 36 प्रतिशत तक पहुंचाया है. वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सड़क, रेल, एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति ने नई गति और नया आत्मविश्वास दिया है. उन्होंने अपने संदेश के आखिर में फिर से प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं.

इससे दो दिन पहले भी सीएम योगी ने अपनी नियमित रूप से आने वाली योगी की पाती में प्रदेश की विकास यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की थी और कहा था कि कैसे 'बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू', 'रेवेन्यू डेफिसिट से रेवेन्यू सरप्लस' और यूपी उप्रदव से उत्सव प्रदेश की ओर चल पड़ा है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें: 'बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू', 'रेवेन्यू डेफिसिट से रेवेन्यू सरप्लस'... 'योगी की पाती' में CM बोले- बीमारू राज्य से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बना यूपी

इतना ही नहीं सीएम योगी ने आगे कहा था कि कैसे यूपी की गिनती एक बीमारू राज्य में होती थी, जहां पर माफियाओं का राज था, राजनीतिक संरक्षण में गुंडातंत्र प्रभावी था और लॉ एंड ऑर्डर का खास्ताहाल था. वहां से निकाल कर कैसे एक उत्तम प्रदेश के रूप में यूपी अवतरित हुआ है और देश की इकोनॉमी और विकास का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है.

'लोकल से ग्लोबल की दिशा में अग्रसर यूपी'

Loading Ad...

सीएम योगी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश की आद्य सुरक्षा की रीढ़ बनकर उभरा है. 'बीन से बाजार तक' की व्यवस्था और रिकॉर्ड डीबीटी भुगतान से अन्नदाताओं की आय में वृद्धि हुई है. उद्योगों का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है. पलायन की पीड़ा और बेरोजगारी का दंश समाप्ति की ओर है. लेबर रिफॉर्म, डी-रेगुलेशन, एमएसएमई, कौशल विकास, स्टार्टअप और ओडीओपी ने प्रदेश को लोकल से ग्लोबल की दिशा में अग्रसर करते हुए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित किए हैं. सीएम योगी ने आगे कहा कि हमने जीरो पॉवर्टी लक्ष्य के साथ 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.

यह भी पढ़ें

आपको बताते चलें कि यूपी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति सहित देश के तमाम नेताओं ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि " उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के अपने सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उत्तर प्रदेश भारत की प्रकृति और संस्कृति का बहुत बड़ा प्रतीक है. पिछले लगभग नौ वर्षों से उत्तर प्रदेश सुशासन और विकास के नए अध्याय लिख रहा है. यह राज्य प्रगति के पथ उत्तरोत्तर अग्रसर रहे, यही ईश्वर से मेरी कामना है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...