Advertisement

Loading Ad...

बंगाल में CM सुवेंदु के मंत्रिमंडल का विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानें किन चेहरों को मिला मौका

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया गया. कोलकाता के लोक भवन में राज्यपाल आरएन रवि ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी उपस्थित रहे.

Image Source: ANI/ Screengrab
Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु मंत्रिमंडल का आखिरकार विस्तार हो ही गया. 35 नए मंत्रियों ने लोक भवन में शपथ ली. राज्यपाल आर एन रवि उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर 35 नए मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप दिया था.

आपको बता दें कि लोकभवन में राज्यपाल आरएन रवि ने बीजेपी के विधायकों करीब 35 विधायकों को कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पश्चिम बंगाल सरकार के इस नए मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 3 विधायकों ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है.

शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी सूची इस प्रकार है:

Loading Ad...

कैबिनेट मंत्री-13

Loading Ad...

1. दीपक बर्मन
2. तापस रॉय
3. डॉ. शंकर घोष
4. मनोज कुमार ओरांव
5. अर्जुन सिंह
6. गौरी शंकर घोष
7. स्वपन दासगुप्ता
8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय
9. कल्याण चक्रवर्ती
10. अजय पोद्दार
11. शरद्वत मुखर्जी
12. दूध कुमार मंडल
13. अनूप कुमार दास

राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार (पश्चिम बंगाल सरकार) कुल 03

Loading Ad...

1. डॉ. इंद्रनील खान
2. मालती रावा रॉय
3. राजेश महतो

राज्य मंत्री (पश्चिम बंगाल सरकार), कुल 19

1. जोएल मुर्मू
2. हरे कृष्ण बेरा
3. आनंदमय बर्मन
4. अशोक डिंडा
5. नादियार चंद बाउरी
6. विशाल लामा
7. शांतनु प्रमाणिक
8. मौमिता बिस्वास मिश्रा
9. उमेश राय
10. पूर्णिमा चक्रवर्ती
11. कौशिक चौधरी
12. भास्कर भट्टाचार्य
13. दिबाकर घरामी
14. अमिय किस्कू
15. कलिता माझी
16. गार्गी दास घोष
17. बिराज बिस्वास
18. दीपांकर जाना
19. सुमाना सरकार

Loading Ad...

संभावना है कि नए मंत्रियों के विभागों (पोर्टफोलियो) की घोषणा भी आज ही की जाएगी. खबर के मुताबिक बीजेपी ने अपनी नई और पहली सरकार में अनुभवी नेताओं और नए चेहरों का संतुलित मिश्रण करने का प्रयास किया है. इतना ही नहीं पार्टी ने पश्चिम बंगाल के सभी जिलों और प्रक्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.

बंगाल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर हुई 41

Loading Ad...

आपको बता दें कि 35 नए मंत्रियों के शपथ लेने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है. इसके बाद भी तीन और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश रहेगी, क्योंकि किसी राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15 प्रतिशत तक ही हो सकती है.

CM सुवेंदु के साथ 5 मंत्रियों ने ली थी शपथ

Loading Ad...

गौरतलब है कि 9 मई को स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार के छह मंत्रियों ने शपथ ली थी. इनमें मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के अलावा अग्निमित्रा पॉल, दिलीप घोष, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू शामिल थे.

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी राज्य सरकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस बैठक में वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता (डीए) देने और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बकाया राशि के भुगतान पर चर्चा होगी.

यह भी पढ़ें

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी. बाद में दक्षिण 24 परगना जिले की फलता विधानसभा सीट पर दोबारा मतदान में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा की जीत के बाद पार्टी की कुल सीटें बढ़कर 208 हो गईं.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...