Advertisement
‘118 विधायकों के साइन लाओ, तब होगी शपथ’ दो दिन, दो मुलाकात, राज्यपाल ने विजय को लौटाया खाली हाथ
तमिलनाडु में सरकार बनाने का पेच फंसा हुआ है. सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK के लिए 10 विधायक भी जुटाना मुश्किल हो गया है. दो दिन में थलपति विजय दो बार राज्यपाल से मिल चुके हैं.
Advertisement
Thalapathy Vijay meets Tamil Nadu Governor: तमिलनाडु की राजनीति में सियासी स्टार्टअप के बादशाह बने सुपरस्टार थलपति विजय ने सरकार बनाने का दावा तो ठोक दिया, लेकिन अभी राहों में मुश्किलें कम नहीं हैं. विजय के लिए 10 विधायक जुटाना भी जैसे अग्नि परीक्षा बन गया.
तमिलनाडु में सरकार गठन का रास्ता अभी भी साफ नहीं हुआ है. TVK को कांग्रेस से समर्थन मिला है, लेकिन उसके पास महज 5 विधायक हैं. अभी भी पांच विधायकों की दरकार है. विजय ने सरकार बनाने की पेशकश करते हुए राज्यपाल से मुलाकात की, लेकिन राज्यपाल ने उन्हें खाली हाथ, बिना आश्वासन के लौटा दिया. विजय के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है जब उन्हें राजभवन से खाली हाथ लौटना पड़ा.
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय से क्या कहा?
Advertisement
TVK चीफ थलपति विजय तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने दूसरी बार राजभवन पहुंचे थे. यहां राज्यपाल ने उनसे कहा, अभी सरकार बनाने का रास्ता साफ नहीं है. राज्यपाल ने विजय से साफ कहा कि तमिलनाडु में अस्थिर सरकार नहीं चाहिए, बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा जरूरी है, इसलिए अगली बार 118 विधायकों के साइन लेकर ही सरकार बनाने का दावा लेकर राजभवन आएं.
Advertisement
यह भी पढ़ें- स्टालिन की पीठ में ‘छुरा घोंपकर’ कांग्रेस ने बना दी विजय की सरकार, ‘गद्दारी’ पर DMK ने याद दिलाया इतिहास
इससे पहले विजय ने गवर्नर अर्लेकर से बुधवार को मुलाकात की थी, इसके बाद फिर गुरुवार यानी आज मिले, लेकिन बात नहीं बनी. TVK चीफ ने राज्यपाल से कहा कि शपथ को लेकर विचार करें, सरकार बनाने का मौका दें, लेकिन राज्यपाल ने बाद के लिए समय नहीं दिया. उन्होंने विजय से कहा कि पहले ही बहुमत के लायक विधायक जुटाएं.
Advertisement
TVK के पास कितनी सीटें हैं?
यह भी पढ़ें
तमिलनाडु में थलपति विजय ने पहली बार चुनाव लड़ा और TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. पार्टी के 108 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की. कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए विजय को समर्थन दिया है, लेकिन 5 विधायक अभी भी कम हैं. ऐसे में विजय के सामने बड़ी मुश्किल है.