Advertisement
‘कांग्रेस में BJP के धुरंधरों ने दर्ज की जीत,’ हिमंत बिस्वा सरमा के दावे से मचा तहलका, पाला बदलेंगे कांग्रेसी MLA!
असम में कांग्रेस के 19 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी BJP के ‘धुरंधर’ है, जो पार्टी की मदद भी करते हैं.
Advertisement
Assam Election Result: असम में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद NDA का जोश हाई है. हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व पर जनता ने फिर मुहर लगा दी है. इस बीच CM हिमंत ने बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि कांग्रेस में जिन उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है वो भी BJP का साथ देंगे.
आजतक से बातचीत में हिमंत बिस्वा सरमा ने आदित्य धर की फिल्म धुरंधर का जिक्र करते हुए बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस में हमारे धुरंधर हैं. 30 उम्मीदवार ऐसे थे, जिनके BJP और उनसे अच्छे संबंध हैं. इनमें से 6 उम्मीदवार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं.’
'कांग्रेस के बड़े नेताओं ने की BJP की मदद'
Advertisement
CM हिमंत ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को लेकर चौंकाने वाले दावे किए. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के बड़े नेताओं ने BJP की मदद की है. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, वे खुलकर मदद करते हैं हमें हमारे एनिमी कैम्प में भी ऑपरेट करना है.'
Advertisement
हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा, 'जैसे आपने धुरंधर देखा न पाकिस्तान में जैसे काम करते थे. तो हमारे भी धुरंधर कांग्रेस में हैं.'
इसके जवाब में CM हिमंत ने कहा, ‘ वे (कांग्रेस नेता) जासूस नहीं हैं. उनका भी अपना पॉलिटिकल करियर है. वे BJP में आने पर नहीं जीतेंगे. इसलिए उनको कांग्रेस में ही रहकर देश की सेवा करना है और बीजेपी की मदद करते रहना है.’
Advertisement
हिमंत बिस्वा सरमा का ये दावा कांग्रेस की कलह और संगठन में भीतरघात को जगजाहिर कर रहा है. साथ ही साथ पार्टी नेताओं पर अनुशासन से जुड़े सवाल भी खड़े कर रहा है. कैसे कांग्रेस के भीतर ही ‘घर का भेदी लंका ढहाए’ वाले नेता बैठकर उसे खोखला कर रहे हैं. पार्टी को इस पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने की जरूरत है.
असम में BJP-कांग्रेस को कितनी सीटें मिली?
असम की 126 सीटों पर NDA के खाते में 102 सीटें आईं. इनमें से अकेले BJP की 82 सीटे हैं. जबकि पार्टी ने कुल 90 सीटों पर ही चुनाव लड़ा था, यानी BJP के केवल 5 उम्मीदवार ही हारें हैं.
Advertisement
यह भी पढ़ें
कांग्रेस के प्रदर्शन की बात करें तो असम में पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली है. इनमें से 18 उम्मीदवार मुस्लिम हैं, जबकि एक सीट नाउबोइचा पर हिंदू कैंडिडेट जय प्रकाश दास को जीत मिली है.