Advertisement

Loading Ad...

बंगाल में ‘भगवा’ सरकार, शाह तय करेंगे मुख्यमंत्री का नाम, BJP ने बनाया पर्यवेक्षक, आ गई शपथ की तारीख

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य और रणनीतिक के लिहाज से पार्टी का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है. बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत चाणक्य की रणनीति का ही कमाल है

Source- IANS/Prem Nath Pandey
Loading Ad...

West Bengal Result: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस बड़ी जीत के बाद एक सवाल सबकी जुबां पर है. बंगाल में पहली बार BJP का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? बंगाल में मुख्यमंत्री बनाने की जिम्मेदारी ‘चाणक्य’ यानी अमित शाह खुद संभाल रहे हैं. 

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन से पहले अमित शाह को बंगाल का पर्यवेक्षक चुना गया है. पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य और रणनीतिक के लिहाज से पार्टी का यह कदम बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत चाणक्य की रणनीति का ही कमाल है ऐसे में मुख्यमंत्री का चुनाव भी सोच समझकर किया जाएगा. 

शाह के साथ इस राज्य का मुख्यमंत्री निभाएगा बड़ी भूमिका

Loading Ad...

शाह के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है. अमित शाह और ओडिशा के CM माझी मिलकर राज्य में विधायक दल की बैठक और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे. 

Loading Ad...

बंगाल में कब होगा शपथ ग्रहण? 

पश्चिम बंगाल के BJP अध्यक्ष समिक भट्‌टाचार्य ने बताया कि 9 मई को बंगाल में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. खास बात ये है कि इसी दिन बंगाल में रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती भी है.

Loading Ad...

असम में BJP ने किसे बनाया पर्यवेक्षक? 

इसके साथ ही BJP ने असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. 

पश्चिम बंगाल के नतीजों पर एक नजर 

Loading Ad...

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए BJP पहली बार सरकार बनाने जा रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, बंगाल में BJP को 207 सीटें मिली है, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी को 80 सीटों पर जीत मिली है. इसके अलावा कांग्रेस को दो, CPI (M) को एक सीट मिली है. 

असम में BJP को कितनी सीटें मिली? 

असम में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने जीत की हैट्रिक लगाई है. NDA ने 126 विधानसभा सीटों में 102 सीटों पर जीत दर्ज की. BJP ने 82 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसके सहयोगी दलों बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और असम गण परिषद (एजीपी) को 10-10 सीट पर जीत मिली है. वहीं कांग्रेस पार्टी को 19 सीटों पर जीत मिली हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- केरल पर इतराने वाली कांग्रेस 4 राज्यों में बुरी पिटी, ‘शहजादे’ के सिर सजा 99वीं हार का सेहरा, अब क्या करेंगे राहुल?

यह भी पढ़ें

अभी तक मुख्यमंत्री की रेस में सुवेंदु अधिकारी सबसे आगे हैं. साल 2021 के चुनावों से पहले सुवेंदु अधिकारी TMC से BJP में आए थे, पिछले चुनावों में भी सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनकी सीट से हरा दिया था, इसके बाद दीदी ने भवानीपुर से उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. हालांकि BJP कुछ अप्रत्याशित करने के लिए जानी जाती है ऐसे में देखना होगा बंगाल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...