Advertisement
Advertisement
Bihar Election Result 2025: बिहार में एनडीए की जीत पर यूपी में जश्न, मुख्यमंत्री योगी और भाजपा नेताओं ने दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन है."
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उत्तर प्रदेश भाजपा में उत्साह का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जीत की बधाई दी.
NDA की जीत पर बीजेपी मुख्यालय में जश्न
बिहार विधानसभा चुनाव में राजग गठबंधन को मिली प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय पर धूमधाम से विजयोत्सव मनाया गया. पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भव्य विजयोत्सव आयोजित किया.
पार्टी कार्यकर्ताओं ने 'बिहार में विजय' की दीं शुभकामनाएं
बिहार चुनाव में राजग गठबंधन की जीत के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां वे ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे. जीत की उमंग में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर 'बिहार में विजय' की शुभकामनाएं दीं.
CM योगी ने बिहार में प्रचंड विजय पर दी बधाई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए गठबंधन की प्रचंड विजय के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं जनता-जनार्दन का अभिनंदन है."
उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों पर बिहार की जनता के अटूट विश्वास की मुहर है. यह जनादेश विकास, सुशासन, समृद्धि और स्थिरता के उस मार्ग का समर्थन है, जिस पर नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की प्रचंड जीत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्कृष्ट विकास नीतियों एवं अंत्योदय व गरीब कल्याण योजनाओं का परिणाम बताया.
बिहार की जनता ने दिखाया प्रधानमंत्री मोदी पर अटूट विश्वास
उन्होंने कहा यह जीत बिहार की देवतुल्य जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रमाण है तथा एनडीए गठबंधन की जनसेवा, गरीब कल्याण, विकसित भारत एवं जनकल्याण की प्रभावशाली नीतियों की अटूट जीत है.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए बिहार के देवतुल्य जनता-जनार्दन, कर्मशील पार्टी पदाधिकारियों एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है.
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि विकसित बिहार बनाने की जो बिहारियों की अपेक्षा है, उसकी नींव जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति भरोसा जताकर रख दी है. एसआईआर कोई मुद्दा ही नहीं है. यह लोकतंत्र का पवित्र यज्ञ है . इसका स्वागत करना चाहिए.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement
Advertisement