Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

बेंगलुरु में PM मोदी की सुरक्षा में सेंध की कोशिश, काफिले के रूट पर मिला विस्फोटक, एक अरेस्ट

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह जिलेटिन किसी बड़ी साजिश के लिए तो नहीं बिछाई गईं थीं. बताई गई दोनों जगहों की सघन तलाशी ली गई.

Source- IANS/PMO
Loading Ad...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु पहुंचे. जहां उनके आने से पहले सुरक्षा एजेंसियां उस वक्त अलर्ट हो गईं, जब PM के संभावित रूट पर विस्फोटक सामग्री मिली. 

दरअसल, PM मोदी बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में 45वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. उनके दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. तभी बेंगलुरु पुलिस को कग्गलीपुरा इलाके के थाथागुनी क्षेत्र में, आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्ग के पास कुछ जिलेटिन स्टिक बरामद हुईं हैं. 

एक फोन कॉल के बाद अलर्ट हुई पुलिस 

Loading Ad...

बताया जा रहा है कग्गलीपुरा स्टेशन पुलिस के पास सुबह-सुबह कॉल आया. फोन करने वाले ने बताया कि एचएएल क्षेत्र और आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के आसपास विस्फोट हो सकते हैं. ये सुनते ही पुलिस अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया. बताई गई दोनों जगहों की सघन तलाशी ली गई. 

Loading Ad...

पुलिस को तलाशी में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु तो नहीं मिली, लेकिन आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान के पास PM मोदी के काफिले वाले रूट पर जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई. पुलिस ने इस मामले में कॉल करने वाले शख्स को ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह जिलेटिन किसी बड़ी साजिश के लिए तो नहीं बिछाई गईं थीं. पुलिस आरोपी की मानसिक स्थिति की भी जांच कर रही हैं. क्योंकि आरोपी का पहले भी इस तरह VIP मूवमेंट में कॉल करने का रिकॉर्ड पाया गया है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है, साथ ही PM मोदी की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई. 

Loading Ad...

आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में PM मोदी ने क्या कहा? 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में उसके 45वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा, जब संकल्प स्पष्ट हो और सेवाभाव से कार्य किया जाए, तो हर प्रयास का सुखद परिणाम मिलता है. बाकी कुछ हो या न हो, हम सब 'लोटस' की छत्रछाया में हैं और गुरुदेव का आशीर्वाद है, तो 'लोटस' की छत्रछाया ही देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी. बेंगलुरु का माहौल और यहां का वातावरण कुछ अलग ही होता है. ये शहर सॉफ्टवेयर और सर्विसेज के लिए दुनियाभर में जाना जाता है, लेकिन भारत की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिकता, आध्यात्मिक चेतना को भी इस शहर ने नई ऊंचाई दी है. 

यह भी पढ़ें

PM मोदी ने यह भी कहा कि आज, विश्व के लोग भारत के आध्यात्मिक मूल्यों से प्रभावित हैं और इन प्राचीन परंपराओं से प्रेरणा मिलती रही है. इसी भावना से प्रेरित होकर श्री श्री रवि शंकर ने 45 साल पहले 'आर्ट ऑफ लिविंग' का बीज बोया था. आज यह हमारे सामने एक बरगद के विशाल पेड़ की तरह खड़ा है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...