CM योगी से मिलीं अर्जुन अवार्डी शीतल देवी, तीरंदाजी टीम का हुआ भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान
अर्जुन अवॉर्डी शीतल देवी समेत भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की. सीएम योगी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
Follow Us:
भारतीय महिला तीरंदाजी टीम की सदस्यों ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. गौरतलब है कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इसमें देश की अनेक नामचीन खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं.
CM योगी ने महिला खिलाड़ियों का किया सम्मान
शनिवार को मुलाकात के दौरान स्टार पैरा-तीरंदाज और अर्जुन पुरस्कार से अलंकृत शीतल देवी समेत सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिह्न प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलम्पिक में अपने पैर से निशाना लगाकर पदक जीतने वाली इस महान खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया. मुख्यमंत्री ने टीम की अन्य खिलाड़ियों का भी सम्मान किया.
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल
इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी, खेल और युवा कल्याण विभाग के सचिव और पैरालंपियन सुहास एल वाई आदि मौजूद रहे. लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीरंदाजों की यह मुलाकात खेल जगत के लिए काफी उत्साहजनक है.
उत्तर प्रदेश को देश का नया ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाएंगे CM योगी!
आपको बता दें कि पेरिस पैरालंपिक की स्टार शीतल देवी इस समय भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें यूपी की खेल नीति के हत हर संभव मदद का भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान सूबे को देश का नया ‘स्पोर्ट्स हब’ बनाने की बात दोहराई.
Advertisement
यह भी पढ़ें
Advertisement