Advertisement

Loading Ad...

बंगाल के बाद नए लक्ष्य को साधने में जुटी BJP, PM मोदी के आवास पर हुई हाई-लेवल मीटिंग; शाह, नड्डा और राजनाथ सिंह रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में राज्यसभा चुनाव, राज्यसभा उपचुनाव और विभिन्न राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई.

Image Source: X (@narendramodi/ @AmitShah
Loading Ad...

बीजेपी आने वाले महीनों में होने वाले राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक बदलावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

राज्यसभा चुनाव पर रहा मुख्य फोकस 

बैठक का मुख्य फोकस राज्यसभा चुनाव, राज्यसभा उपचुनाव और विभिन्न राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनाव रहे. सूत्रों के मुताबिक 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों और तीन प्रस्तावित राज्यसभा उपचुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर विचार किया गया. इसके अलावा महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में होने वाले विधान परिषद चुनावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, जेपी नड्डा, बीएल संतोष और देवेंद्र फडणवीस समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. सभी नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर चुनावी समीकरणों और संभावित चुनौतियों पर चर्चा की.

Loading Ad...

संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक स्थिति की समीक्षा

Loading Ad...

सूत्रों के अनुसार बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष ने अलग-अलग राज्यों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की तैयारियों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तृत प्रस्तुति दी. इस दौरान यह आकलन भी सामने आया कि पार्टी इस बार अपनी वर्तमान संख्या से तीन से चार अतिरिक्त राज्यसभा सीटें जीतने की स्थिति में हो सकती है. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संबंधित राज्यों को अपनी सीटों की समीक्षा करने और जमीनी स्तर पर पूरी तैयारी रखने की सलाह दी. उन्होंने यह भी कहा कि राज्यों से मिलने वाले फीडबैक और आकलन के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाना चाहिए.

क्यों खास मानी जा रही है यह बैठक?

Loading Ad...

राजनीतिक जानकारों की नजर में यह बैठक कई वजहों से महत्वपूर्ण है. आमतौर पर राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कम ही बुलाई जाती है. ऐसे में इस बैठक का आयोजन पार्टी की गंभीर चुनावी तैयारी की ओर संकेत माना जा रहा है. बैठक में यह भी सहमति बनी कि विधान परिषद चुनावों के उम्मीदवारों के चयन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और संबंधित राज्य इकाइयों को आवश्यक अधिकार दिए जाएं. इससे उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है.

संगठन में बड़े बदलाव के संकेत

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच एक अलग बैठक भी हुई. इसमें संगठनात्मक तैयारियों और आने वाले समय में होने वाली नियुक्तियों पर चर्चा की गई. सूत्रों का मानना है कि अगले सप्ताह बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन अपनी नई टीम का गठन कर सकते हैं.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि ऐसे में पार्टी के भीतर यह चर्चा तेज हो गई है कि जल्द ही संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. माना जा रहा है कि नई टीम के गठन के साथ बीजेपी आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए खुद को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...