Advertisement

Loading Ad...

अभिषेक के बाद TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर पर चोट लगने के बाद जमीन पर गिरे, BJP ने कहा- ड्रामेबाज

सांसद कल्याण बनर्जी ने हमले के लिए BJP कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि सिर पर पत्थर जैसी चीज फेंकी गई थी.

Image Source- IANS/Video Grab
Loading Ad...

Attack on Kalyan Banerjee: पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले के बीच अब पार्टी के एक और सांसद पर पथराव का दावा किया गया है. सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया है. उनके सिर पर पत्थर जैसी कोई चीज फेंकी गई है. 

कल्याण बनर्जी ने बताया कि वे चंडीतला पुलिस स्टेशन में ज्ञापन सौंपने जा रहे थे. आरोप है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और कथित तौर पर मारपीट की. प्रदर्शनकारियों ने सांसद कल्याण बनर्जी का रास्ता रोकते हुए उन्हें काले झंडे भी दिखाए. 

वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. जिसमें साफ नजर आया कि कल्याण बनर्जी नारेबाजी कर रही भीड़ के बीच जा रहे थे. इस दौरान वहां सुरक्षा जवान भी मौजूद थे. जैसे ही वे आगे बढ़े उनके सिर पर कुछ फेंका गया. इसके बाद सांसद कल्याण बनर्जी सिर पर हाथ रखते हुए नीचे गिर गए. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे. 

Loading Ad...

हमले के बाद जमीन पर लेटे कल्याण बनर्जी फोन पर बात करते हुए नजर आए. इस दौरान सुरक्षाबलों को स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए भी देखा गया. इसके बाद टीएमसी समर्थकों ने कल्याण बनर्जी को संभाला और उन्हें भीड़ से दूर ले जाने की कोशिश की. 

हमले के बाद कल्याण बनर्जी ने क्या कहा? 

Loading Ad...

कल्याण बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं अकेला आ रहा था. मेरे साथ कोई नहीं था, BJP के लोगों ने गाली-गलौज की और मेरे सिर पर बॉल से मारा. मेरे सिर से खून बह रहा है. 

उन्होंने कहा, ‘अब लोग तय करेंगे कि यह सही है या गलत कि सांसदों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है.’

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हुआ था हमला 

Loading Ad...

इससे पहले, शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई, वे चुनाव के बाद शनिवार को हिंसा में मारे गए एक तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने सोनारपुर गए थे. इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया.  प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनके काफिले पर अंडे और ईंट के टुकड़े फेंके और नारे लगाए.

कल्याण बनर्जी पर हमले को BJP ने बताया ड्रामा

वहीं, कल्याण बनर्जी पर हमले के दावे को BJP ने ड्रामा करार दिया. पार्टी का कहना है कि वह (कल्याण बनर्जी) ड्रामा कर रहे हैं. उन्हें चोट नहीं आई, वो अभिषेक बनर्जी के मामले से ध्यान भटकाना चाहते हैं. 

Loading Ad...

अभिषेक पर हमले का ममता बनर्जी ने किया विरोध

यह भी पढ़ें

इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना को लेकर BJP पर हमला बोलते हुए कहा, ‘फिलहाल इलाज घर पर ही किया जाएगा. जितनी जरूरत होगी, सलाइन और ऑक्सीजन घर पर ही दी जाएगी. अगर जरूरत पड़ी तो अभिषेक को इलाज के लिए हैदराबाद ले जाया जाएगा.’

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...