Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

जंतर-मंतर से अचानक गायब हुए अभिजीत दिपके? उठे कई सवाल, सामने आई बड़ी वजह

जंतर-मंतर धरना स्थल पर अभिजीत दिपके के नहीं दिखने से अटकलें तेज हो गईं. बाद में उन्होंने सामने आकर अपनी मौजूदगी की जानकारी दी और हिंसा में CJP की भूमिका से इनकार किया.

Image Source: IANS
Loading Ad...

दिल्ली में बीते कई दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में बड़ा विरोध प्रदर्शन जारी है. लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दिपके जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर मौजूद नहीं हैं. इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अभिजीत दिपके कहां चले गए? क्या उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, या फिर उन्होंने खुद को प्रदर्शन से अलग कर लिया है? इन तमाम अटकलों के बीच अब अभिजीत दिपके की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

दरअसल, सोमवार को CJP के 'संसद मार्च' के दौरान हंगामे की स्थिति बनी थी. उस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया था. इसके बाद बुधवार रात भी प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई. इस पूरे घटनाक्रम पर अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस हिंसा में उनके संगठन का कोई भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था. वहीं, जब दिपके जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर नजर नहीं आए तो उनके ठिकाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि, बाद में अभिजीत दिपके ने खुद सामने आकर बताया कि वह इस समय कहां हैं.

अभिजीत दिपके ने क्या कहा?

Loading Ad...

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने अपने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि, 'पिछले कुछ दिनों से मुझे बुखार और बदन दर्द है, लेकिन मैं दर्द निवारक दवाइयाँ लेकर काम चला रहा हूँ. अगर आज आप मुझे जंतर-मंतर पर न देख पाएँ तो क्षमा करें. मुझे कुछ घंटे आराम करने और ठीक होने की ज़रूरत है. मैं शाम तक विरोध स्थल पर वापस आ जाऊँगा.'

Loading Ad...

CJP ने लगाया आरोप 

Loading Ad...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को दावा किया कि जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं, जहां पिछले कई दिनों से उसके समर्थक धरने पर बैठे हैं. पार्टी ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए आशंका जताई कि क्या प्रशासन धरना स्थल पर फिर से पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. CJP का कहना है कि इंटरनेट बंद होने से प्रदर्शनकारियों के बीच चिंता का माहौल है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि CJP का यह बयान ऐसे वक्त सामने आया है, जब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के बावजूद आंदोलन की निगरानी और उससे जुड़ा हुआ है. हालांकि, इंटरनेट सेवा बंद होने के आरोपों को लेकर अब तक सरकार या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...