Advertisement
‘दल-बदलुओं’ के खिलाफ सड़कों पर उतरी पंजाब की जनता, हरभजन सिंह के घर पर लिखा ‘गद्दार’
AAP के सात सांसदों के BJP में जाने के खिलाफ आम आदमी में भीतर तक रोष है. पंजाब में AAP कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, BJP में जाने वाले सांसदों को ‘गद्दार’ करार दिया.
Advertisement
Punjab AAP Protest: राघव चड्ढा के साथ पाला बदलकर BJP में जाने वाले क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह को भारी बवाल का सामना करना पड़ा. AAP समर्थकों ने उनके घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. मामला उस वक्त और गर्मा गया जब उनके घर की दीवारों पर ‘गद्दार’ लिख दिया.
AAP के सात सांसदों के BJP में जाने के खिलाफ आम आदमी में भीतर तक रोष है. पंजाब में काली पट्टी बांधकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. इस दौरान हरभजन सिंह के पुतले पर कालिख पोती गई, उस पर भी गद्दार लिखा गया और विरोध में जमकर नारेबाजी की गई. राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद, आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और आम जनता में भारी गुस्सा है. उनके घरों और यहां तक कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी उन्हें 'गद्दार' कहने वाले नारे लिखे गए हैं, जो लोगों के गुस्से का स्तर को दिखाते हैं.
घर की दीवारों पर लिखा ‘गद्दार’
Advertisement
गुस्साए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जालंधर में हरभजन सिंह के घर के बाहर कालिख से गद्दार लिख दिया. हरभजन सिंह को साल 2022 में राज्यसभा का सांसद बनाया गया था, उनका कार्यकाल 2028 में खत्म होने वाला था, इससे पहले ही उन्होंने BJP की ओर रुख मोड़ लिया. कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने 'पंजाब के गद्दार' के नारे लगाए, जो लोगों में गहरे गुस्से और विश्वासघात की भावना का संकेत देते है. लोगों ने पंजाब के जनादेश के साथ इस धोखे पर निराशा जताई है, और कुछ ने तो विरोध में अपने बच्चों को एलपीयू में एडमिशन न करवाने की भी घोषणा कर दी है.
Advertisement
जालंधर में आप के सीनियर नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि आप सरकार 2027 में पंजाब में सत्ता में वापस आएगी और भाजपा के पास खड़े होने के लिए कोई राजनीतिक ज़मीन नहीं बचेगी. हताशा में, BJP ने आप के राज्यसभा सदस्यों को अपनी तरफ करने का सहारा लिया है. कांग्रेस, BJP और अकाली दल ने आप के खिलाफ एक नापाक गठबंधन बनाया है, जिसके कारण उनके नेता आप विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बारे में एक जैसे बयान दे रहे हैं.
राघव चड्ढा समेत ये सांसद BJP में शामिल
Advertisement
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. राघव चड्ढा समेत AAP के सात सांसद BJP में शामिल हो गए हैं. राघव चड्ढा ने इसे 'आप' के दो-तिहाई से ज्यादा सांसदों का BJP में विलय बताया है.
सभी सांसदों ने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में BJP का दामन थामा. नितिन नबीन ने राघव चड्ढा का मिठाई खिलाकर स्वागत किया. इससे पहले राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP छोड़ने का ऐलान किया था. इसे AAP में अभी तक की सबसे बड़ी टूट माना जा रहा है. राघव के अलावा जिन सात सांसदों ने BJP का दामन थामा है, उनमें स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, संदीप पाठक और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल हैं.
AAP ने बताया, BJP का ऑपरेशन लोटस
Advertisement
AAP के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि BJP ने पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने के लिए ऑपरेशन लोटस शुरू कर दिया है. यह पंजाब के साथ धोखा है. पंजाब से ग़द्दारी करने वाले इन सातों सांसदों को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि BJP को पंजाब में फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा-स्वास्थ्य, पानी और नौकरियां समेत अन्य शानदार काम बर्दाश्त नहीं हो रहे हैं. इसलिए अब वह ED-CBI का डर दिखाकर “AAP’ नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है. PM मोदी और अमित शाह ने पंजाब के विकास को रोकने की जो साजिश की है, उसका जवाब जनता जरूर देगी.
राघव चड्ढा ने क्या कहा?
यह भी पढ़ें
राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के फैसले पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि AAP अपने मूल सिद्धांतों से पूरी तरह भटक गई हैं. उन्होंने कहा कि जिस आप को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा, वह अपने मार्ग से भटक गई है. अब पार्टी देशहित के लिए नहीं, बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है.