Advertisement
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरी, मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम
मोती बाग इलाके की इस बिल्डिंग में पीजी चलता था. मलबे में बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है. उन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
Advertisement
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. यह इमारत मोतीबाग इलाके में सत्य निकेतन स्थित शिव मंदिर के पास गिरी.
दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी दोपहर 1:30 बजे मिली. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1:50 बजे स्टेशन ऑफिसर (एसटीओ) नरेंद्र घटनास्थल पर पहुंचे और सूचना दी कि एक इमारत गिर गई है और कुछ लोग उसके नीचे फंसे हुए हैं. उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की.
#WATCH | Delhi: A JCB machine arrives at the site of a building collapse near Satya Niketan in South-West Delhi. The rescue operation is underway. More details are awaited. pic.twitter.com/oXPtKbWn2I
— ANI (@ANI) ?ref_src=twsrc%5Etfw">September 6, 2026Advertisement
Loading Ad...
बिल्डिंग में चलता था हॉस्टल
Advertisement
बताया जा रहा है मोती बाग इलाके की इस बिल्डिंग में पीजी चलता था. मलबे में बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका है. उन्हें बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. एसडब्ल्यूटी, एक बिग फायर टेंडर (बीएफटी), एक ऑफिसर-इन-चार्ज, डीओ मुकेश वर्मा और एसटीओ मनोज को घटनास्थल पर मौजूद हैं. प्रशासन के मुताबिक, इमारत के नीचे कितने लोग फंसे हुए हैं इसकी पुष्टि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने और जांच के बाद ही की जा सकेगी. एक चश्मदीद ने बताया कि मलबे में करीब 50 बच्चे फंसे हुए हैं.
यह भी पढ़ें
खबर अपडेट की जा रही है