×
जिस पर देशकरता है भरोसा

दाऊद गैंग पर बड़ा वार! सलीम डोला अब भारत के शिकंजे में, अब खुलेंगे बड़े राज, अंडरवर्ल्ड में मचा हड़कंप

Salim Dola Arrest: एक खास ऑपरेशन के तहत अंतराष्ट्रीय एजेंसी के साथ मिलकर उसे भारत लाने में सफलता मिली. सुबह सुबह एक विशेष विमान से उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतारा गया, जिससे साफ़ हैं कि मामला कितना संवेदनशील और बड़ा हैं.

Author
28 Apr 2026
( Updated: 28 Apr 2026
09:45 AM )
दाऊद गैंग पर बड़ा वार! सलीम डोला अब भारत के शिकंजे में, अब खुलेंगे बड़े राज, अंडरवर्ल्ड में मचा हड़कंप
Image Source: Pexels
Advertisement

अंडरवर्ल्ड और ड्रग्स तस्करी की दुनिया से जुड़ा बड़ा नाम सलीम डोला अब भारत के शिकंजे में है. उसे सात समंदर पार से डिपोर्ट करके दिल्ली लाया गया, जहा ख़ुफ़िया एजेंसी उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं.  बताया जा रहा हैं कि एक खास ऑपरेशन के तहत अंतराष्ट्रीय एजेंसी के साथ मिलकर उसे भारत लाने में सफलता मिली. सुबह सुबह एक विशेष विमान से उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतारा गया, जिससे साफ़ हैं कि मामला कितना संवेदनशील और बड़ा हैं.

कैसे हुआ डिपोर्ट और आगे क्या होगा?

सलीम डोला को पहले तुर्की के शहर इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था. वहीं से उसे आज भारत भेजा गया. फिलहाल दिल्ली में उससे गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके पूरे नेटवर्क और कनेक्शन का पता लगाया जा सके. जांच पूरी होने के बाद उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा, जहां उसके खिलाफ पहले से कई केस दर्ज हैं. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

कौन है सलीम डोला?

सलीम डोला का जन्म 1960 में मुंबई के भायखला इलाके में हुआ था. शुरुआत में वह छोटे स्तर पर गुटखा तस्करी करता था, लेकिन धीरे-धीरे उसने अपना काम बढ़ाया और नशे के बड़े कारोबार में उतर गया. यही वह मोड़ था जहां से वह अपराध की दुनिया में गहराई तक चला गया.

Advertisement

अंडरवर्ल्ड से जुड़ाव कैसे हुआ?

ड्रग्स की दुनिया में आगे बढ़ते हुए उसकी मुलाकात छोटा शकील से हुई, जो दाऊद इब्राहिम का बेहद करीबी माना जाता है. यहीं से सलीम डोला की जिंदगी ने नया मोड़ लिया. पहले उसे मुंबई और आसपास के इलाकों में गांजा सप्लाई करने का काम मिला, लेकिन बाद में उसे बड़े स्तर पर ड्रग्स तस्करी की जिम्मेदारी दी गई.
1993 के मुंबई बम धमाके के बाद जब दाऊद और छोटा शकील देश छोड़कर भाग गए, तब सलीम डोला भारत में रहकर उनके नेटवर्क को संभालता रहा. उसने मुंबई, सूरत और देश के कई हिस्सों में अपना ड्रग्स नेटवर्क फैला लिया.

ड्रग्स का बड़ा खेल और गिरफ्तारी

Advertisement

सलीम डोला ने खासतौर पर MD (मेफेड्रोन) जैसे खतरनाक ड्रग्स के कारोबार में बड़ा नाम कमाया. उसके खिलाफ मुंबई में 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें करीब 250 करोड़ रुपये के ड्रग्स से जुड़े केस भी शामिल हैं. साल 2012 में उसे पहली बार MD ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और करीब पांच साल तक वह जेल में रहा. जमानत मिलने के बाद उसने फिर से अपना अवैध कारोबार शुरू कर दिया। 2018 में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ ही महीनों में वह फिर बाहर आ गया और बाद में देश छोड़कर UAE भाग गया, जहां से वह अपना नेटवर्क चलाता रहा.

 

 

 

Advertisement

 

 

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें