Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

प्रयागराज: महाकुंभ में टेंट सिटी बसाने वाले लल्लू जी टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिख रहीं लपटें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान टेंट सिटी बसाने वाले लल्लू एंड सन्स टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई. आग की लपटें 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी. हादसा प्रयागराज के शास्त्री ब्रिज के पास हुआ. सूचना पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां पहुंची. इसके साथ ही सेना के जवान भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है.

Loading Ad...
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान टेंट सिटी बसाने वाले  लल्लू एंड सन्स टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई. आग की लपटें 3 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी. हादसा  प्रयागराज के शास्त्री ब्रिज के पास हुआ. सूचना पर फायर ब्रिगेड की 18 गाड़ियां पहुंची. इसके साथ ही सेना के जवान भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है. फिलहाल आग लगाने के कारण का पता नहीं चल पाया है.  


भीषण आग को देखते हुए ज़िला प्रशासन के दो किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया है. इसके अलावा आसपास के जिलों से भी फायर टेंडर बुलाए गए है. फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमें सूचना मिली कि लल्लू के गोदाम में आग लग गई है। तो वहां जितने भी टैंकर खड़े थे, सभी को रवाना किया गया है. आग की विकरालता को देखते हुए प्रयागराज में नैनी, हंडिया, सोरांव, प्रतापगढ़, कौशांबी समेत अगल-बगल के जिलों से फायर के टैंकर मंगाए गए हैं. डिफेंस के टैंकर भी मांगे गए है, आग बहुत ज्यादा है. इसको शील्ड लगाकर बुझाया जा रहा है.


उन्होंने बताया कि भयंकर आग के कारण इसको बुझाने दौरान भी कई लोग झुलस गए हैं. आग बुझाने का काम जारी है. गोदाम में लापरवाही देखी गई है, जहां ओवरफ्लो माल भरा था। कई सिलेंडर भी रखे थे, जो कि ब्लास्ट हुए हैं. इस कारण आग और बढ़ गई है. गोदाम में की गई लापरवाही के लिए बाद में कार्यवाही भी की जाएगी. फिलहाल आग बुझाई जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए पानी की गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. अभी तक इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.


स्थानीय लोगों के अनुसार परेड ग्राउंड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार को आग लग गई. देखते ही देखते आग फैलती गई. आग का भयावह रूप देख इलाके में हड़कंप मच गया. ऊंची-ऊंची आग की लपटें और आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दिए. कई दमकल आग बुझाने के काम में जुटी हैं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. टेंट हाउस में बांस-बल्लियों और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के चलते आग बुझाने के काम में दिक्कत आ रही है. टैंकर द्वारा पानी लाया जा रहा है. जिससे आग में काबू पाया जा सके.
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...