Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

8 घंटे आसमान में फंसी रहीं 230 जिंदगियां... अमेरिका जा रहा था एअर इंडिया का विमान, अचानक आया ऐसा खतरा कि चीन से तुरंत वापस लौटना पड़ा

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट AI-173 तकनीकी खराबी के चलते करीब 8 घंटे हवा में रहने के बाद वापस दिल्ली लौट आई. विमान में सवार लगभग 230 यात्री सुरक्षित हैं.

Image Source: X/ @airindia
Loading Ad...

एअर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौटना पड़ा. विमान ने दिल्ली से उड़ान भरने के बाद लगभग 8 घंटे तक हवा में सफर किया, लेकिन तकनीकी समस्या सामने आने पर सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इसे वापस मोड़ दिया गया. इस फ्लाइट में करीब 230 यात्री सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. एयरलाइन के अनुसार, सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया और विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतार लिया गया.

एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही फ्लाइट एआई-173, जिसमें लगभग 230 यात्री सवार थे, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के अनुसार दिल्ली लौट आई. इस उड़ान में बोइंग 777-300 ईआर शामिल था. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, 'विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है और एयर इंडिया के सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकनीकी निरीक्षण से गुजरेगा.'

काफी दूरी तय कर चुका था विमान

Loading Ad...

जानकारी के अनुसार विमान दिल्ली से अमेरिका के बीच अपनी यात्रा का अच्छा ख़ासा सफर पूरा कर लिया था. तभी पायलटों की कुछ तकनीकी ख़राबी की आहट हुई. ऐसे में पायलटों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सफर को आगे बढ़ाने की बजाय दिल्ली वापस आना मुनासिब समझा. यह जानकारी एयरलाइन ने दी.

Loading Ad...

चीनी हवाई क्षेत्र से लौटकर आया विमान

विमान ट्रेक करने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम के अनुसार, एयर इंडिया की यह उड़ान करीब आठ घंटे से अधिक समय तक हवा में रही. इस दौरान विमान तीन घंटे से अधिक समय तक चीनी हवाई क्षेत्र में रहने के बाद दिल्ली की ओर वापस मुड़ा. एअर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. एअर इंडिया ने कहा, 'हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं और उन्हें जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं.'

Loading Ad...

यात्रियों के लिए की जा रही वैकल्पिक व्यवस्था

एयरलाइन ने आगे कहा, 'हमारी ग्राउंड टीमें यात्रियों को जलपान, होटल में ठहरने की व्यवस्था या उनकी इच्छानुसार यात्रा का समय बदलने जैसी सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं.' एयरलाइन ने तकनीकी समस्या के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है, और अब विमान तकनीकी जांच प्रक्रिया से गुजरेगा.

पिछले सप्ताह भी सामने आया था ऐसा मामला

Loading Ad...

पिछले सप्ताह, 21 मई को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की एक उड़ान में इंजन में आग लग गई थी. एअर इंडिया ने 21 मई को एक्स पर बताया, 'दिल्ली में विमान के अंतिम अप्रोच के दौरान, कॉकपिट क्रू को एक इंजन से आग लगने का संकेत मिला। बाद में संकेत की पुष्टि सही पाई गई. क्रू ने सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतारा. सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से विमान से उतर गए हैं.'

यह भी पढ़ें

एअर इंडिया की इस उड़ान में आई तकनीकी खराबी ने एक बार फिर लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में सुरक्षा और तकनीकी जांच की अहमियत को उजागर किया है. एयरलाइन की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्री सुरक्षित रहे, हालांकि यह घटना यात्रियों के लिए असुविधाजनक जरूर रही.

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...