जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

झारखंड विधानसभा को हजारों छात्र प्रदर्शनकारियों ने घेरा, पिछले दरवाज़े से भागे मंत्री-विधायक, भारी पुलिस बल तैनात!

Jharkhand Protest Live: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है. आज विधानसभा घेराव के किया इसके बाद रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. और विधानसभा के बाहर पुलिस प्रशासन ने कटीले तार भी लगाए हैं.

झारखंड विधानसभा को हजारों छात्र प्रदर्शनकारियों ने घेरा, पिछले दरवाज़े से भागे मंत्री-विधायक, भारी पुलिस बल तैनात!

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन सोमवार, 10 अगस्त को अहम मोड़ पर पहुंच गया है. आंदोलनकारी छात्रों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के घेराव करने के लिए मार्च निकाला.

इस मार्च में शामिल होने के लिए देवेंद्र महतो भी एंबुलेंस से पहुंचे. इस दौरान छात्रों ने पुलिस की तीन बैरिकेडिंग को पार किया. है. बता दें कि रविवार को सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच करीब 5 घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन CBI जांच की मांग पर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद छात्रों ने विधानसभा घेराव का फैसला वापस नहीं लिया.

Advertisement
06:50 PM (1mo पहले)

झारखंड में विधानसभा घेराव पर राहुल गांधी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'छात्रों की सुने झारखंड सरकार, बल प्रयोग गलत...'

Posted by: केशव झा

झारखंड में विधानसभा के पास विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग को राहुल गांधी ने ग़लत करार दिया है. उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है. झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए.

06:14 PM (1mo पहले)

झारखंड विधानसभा को हजारों छात्रों ने घेरा, पहली बार ऐसा नज़ारा देख सहमे नेता!

Posted by: केशव झा

झारखंड विधानसभा में घुसे हजारों छात्र, पिछले दरवाज़े से भागे मंत्री-विधायक! झारखंड विधानसभा में सुबस से डटे छात्र प्रदर्शनकारी, सामने पुलिस मौजूद, पीछे के दरवाजे से भागे मंत्री-विधायक. NMF News पर Exclusive वीडियो. 

05:27 PM (1mo पहले)

'हम लोग बिरसा मुंडा के वंशज हैं, वो झारखंड के लिए लड़ सकते हैं, हम भी लड़ सकते हैं'

Posted by: केशव झा

विधानसभा घेराव के दौरान एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि वे यहीं पले-बढ़े हैं और झारखंड के आंदोलन में भी शामिल हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विद्यार्थियों के हक की बात नहीं कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सहायक शिक्षक के लिए उनसे चार परीक्षाएं ली गई थीं. चारों परीक्षाएं पास करने के बाद जेएसएससी कार्यालय में उनके प्रमाणपत्रों की जांच हुई, जिसमें सब कुछ सही पाया गया. इसके बाद उन्हें दूसरे जिले में भेजा गया, लेकिन अभी तक उनकी जॉइनिंग नहीं हुई है. छात्र ने कहा, 'हम लोग भगवान बिरसा मुंडा के वंशज हैं. जब वह झारखंड के लिए लड़ सकते हैं, तो हम लोग भी लड़ सकते हैं.'

05:21 PM (1mo पहले)

जयराम महतो के बीच बचाव से टला विधानसभा भवन पर धावा!

Posted by: केशव झा

रांची: तमाम बंदिशों को दरकिनार कर बड़ी संख्या में छात्र खेतों और कच्चे रास्तों से होते हुए दोपहर दो बजे तक नए विधानसभा भवन से महज 200 मीटर के फासले तक जा पहुंचे. इस बेहद संवेदनशील मोड़ पर जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की. उनके समझाने के बाद छात्र सड़क पर ही धरना देकर बैठ गए और लगातार नारेबाजी करने लगे.

जयराम महतो
जयराम महतो

हालांकि, घेराव स्थल पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और गतिरोध बरकरार रहने के बीच अब यह महाआंदोलन एक नया रूप लेता दिख रहा है. जयराम महतो खुद आमरन अनशन पर बैठे हैं. उनकी युवाओं और आदिवासियों में अच्छी खासी पैठ है. उनके बीच बचाव के कारण विधानसभा के मुख्य भवन पर धावा टल गया. कोई बड़ा हादसा यानी कि छात्र और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प टल गई.

05:12 PM (1mo पहले)

विधायक आवास की ओर बढ़ रहे छात्र, वाटर कैनन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद भी नहीं टूटा हौसला

Posted by: केशव झा

विधानसभा के मुहाने पर डटे छात्रों का हुजूम अब अलग-अलग समूहों में बंटकर विधायक आवास (एमएलए हॉस्टल) की ओर बढ़ना शुरू हो गया है. पुलिस और प्रशासन की टीमें इन समूहों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार मशक्कत कर रही हैं. आंदोलनकारी जेएसएससी सीजीएल जैसी विवादित परीक्षाओं को रद्द करने, चयन व्यवस्था में सुधार और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं. 

05:12 PM (1mo पहले)

जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे छात्र और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत

Posted by: केशव झा

रांची: इस दौरान जगन्नाथपुर मंदिर के पीछे उग्र हुए छात्रों के समूह और पुलिस के बीच सीधी भिड़ंत हो गई, जहां पथराव और जूते-चप्पल फेंके जाने के जवाब में पुलिस ने लाठियां चटकाईं। इस हिंसक टकराव में एक छात्र के सिर पर गंभीर चोट लगने से खून बहने लगा, वहीं कई अन्य छात्र और पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। एक घायल पुलिसकर्मी को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया गया.

05:11 PM (1mo पहले)

रांची मे सात घंटे से ज्यादा समय से सड़क पर डटे हैं हजारों छात्र

Posted by: केशव झा

झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ रांची में 18 दिनों से जारी छात्र आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा. सोमवार सुबह 9 बजे से विधानसभा मार्च के लिए इकट्ठा हुए हजारों छात्र शाम चार बजे के बाद भी डटे हुए हैं. पिछले सात घंटों से जारी प्रदर्शन के दौरान वाटर कैनन की बौछारों, आंसू गैस के गोलों और लाठीचार्ज के बावजूद आंदोलित युवा पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. छात्र प्रदर्शनकारी अभी भी विधानसभा परिसर में डटे हैं.

05:09 PM (1mo पहले)

रांची में विधानसभा के गेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

Posted by: केशव झा

झारखंड विधानसभा के पास बवाल मचा है. करीब 7 घंटों से छात्र प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं, विधानसभा का घेराव कर रहे हैं, अब तो विधानसभा के गेट तक पहुंच गए हैं. यहां पुलिस और दूसरे सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई है.

03:25 PM (1mo पहले)

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

रांची में छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बनने के बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.

03:14 PM (1mo पहले)

JPSC के पूर्व अध्यक्ष खियांगते गिरफ्तार

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच CID ने झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को गिरफ्तार किया है. उन पर 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा के आयोजन से जुड़े मामले में गंभीर आरोप लगाए गए हैं. जांच एजेंसी के मुताबिक, ब्लैकलिस्ट की गई कंपनी TDPL को परीक्षा के लिए पैनल में शामिल करने में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है.

01:47 PM (1mo पहले)

प्रदर्शनकारी छात्र ने लाठीचार्ज को बताया बर्बरतापूर्ण

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा घेराव मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर एक प्रदर्शनकारी छात्र ने गंभीर आरोप लगाए. छात्र का कहना है कि बैरिकेडिंग के पास शांतिपूर्वक विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं. उसके मुताबिक, लाठीचार्ज के दौरान सिर, हाथ, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों को भी निशाना बनाया गया. छात्र ने दावा किया कि लाठी का इस्तेमाल कमर के नीचे किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उसने इस कार्रवाई को सरकार के कथित दोहरे रवैये का उदाहरण बताया.

01:25 PM (1mo पहले)

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

रांची में विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया. छात्रों को विधानसभा तक पहुंचने से रोकने के लिए रास्ते में छह स्तर की बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सभी बैरिकेड पार कर लिए और विधानसभा के नजदीक पहुंच गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया. इससे पहले भीड़ को पीछे हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया था. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी छात्र आगे बढ़ते रहे, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

01:21 PM (1mo पहले)

छात्रों के बीच पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो विधानसभा से बाहर निकलकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे. उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ खड़े हैं और उनकी मांगों को विधानसभा के साथ-साथ सड़क पर भी मजबूती से उठाएंगे. विधायक के समर्थन का ऐलान करते ही छात्रों में उत्साह नजर आया. प्रदर्शनकारियों ने जयराम महतो को गोद में उठा लिया. इस दौरान छात्र विधानसभा परिसर में जमीन पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते रहे.

01:10 PM (1mo पहले)

मांगें नहीं मानी गईं तो जारी रहेगा आंदोलन: देवेंद्र नाथ महतो

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

झारखंड विधानसभा घेराव मार्च के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन ने पूरी जिंदगी संघर्ष और आंदोलन में बिताई. उनका कहना था कि अगर गुरुजी आज जीवित होते तो शायद छात्रों के इस आंदोलन का हिस्सा बनते. उन्होंने कहा कि गुरुजी भले ही आज उनके बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी तस्वीर प्रदर्शनकारियों के साथ मौजूद है. महतो ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिबू सोरेन को अपना आदर्श मानते हैं, तो सरकार को छात्रों की आवाज भी सुननी चाहिए. उन्होंने बताया कि लंबे अनशन के कारण वह खुद चलने की स्थिति में नहीं हैं, इसके बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर मार्च में पहुंचे हैं.

12:45 PM (1mo पहले)

वॉटर कैनन के सामने डटे रहे छात्र, गमछा लहराकर किया डांस

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

रांची में छठे बैरिकेड तक पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. हालांकि, छात्र वहां से हटने के बजाय गमछे लहराते हुए नाचने लगे. कुछ देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने वॉटर कैनन बंद कर दिया.

12:30 PM (1mo पहले)

आखिरी बैरिकेड के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

झारखंड विधानसभा की ओर जाने वाले रास्ते पर सुरक्षा के लिए कुल 7 स्तरों में बैरिकेडिंग की गई है. प्रदर्शनकारी अब तक 6 बैरिकेड पार कर चुके हैं. फिलहाल सातवां और आखिरी सुरक्षा घेरा उनके सामने है. अगर यह बैरिकेड भी टूट जाता है, तो प्रदर्शनकारियों के सीधे विधानसभा परिसर की ओर बढ़ने की स्थिति बन सकती है.

12:30 PM (1mo पहले)

सीएम सोरेन से रिटर्न गिफ्ट की मांग कर रहे छात्र

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

झारखंड विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उम्मीद लगाए हुए हैं. आंदोलन में शामिल एक छात्र ने कहा कि आज मुख्यमंत्री का जन्मदिन है, ऐसे में छात्र चाहते हैं कि उनकी मांगें पूरी करके सीएम उन्हें रिटर्न गिफ्ट दें.

12:17 PM (1mo पहले)

CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

इस आंदोलन में छात्रों की सबसे बड़ी मांग JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर है. छात्रों का कहना है कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. सरकार और छात्रों के बीच बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनने की बात सामने आई है, लेकिन CBI जांच के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच बात नहीं बन पाई. यही वजह है कि बातचीत के बावजूद आंदोलन खत्म नहीं हुआ और छात्रों ने विधानसभा घेराव का फैसला कायम रखा.

12:16 PM (1mo पहले)

एंबुलेंस से पहुंचे देवेंद्र महतो, छात्रों ने किया जोरदार स्वागत

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

लगातार 9 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र महतो भी छात्रों के मार्च का हिस्सा बने. लंबे अनशन के कारण उनकी तबीयत कमजोर हो गई है और वह खुद चलने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में छात्रों ने उन्हें स्ट्रेचर पर लेकर मार्च में शामिल किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. महतो ने भी तिरंगा लहराकर मार्च में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

12:13 PM (1mo पहले)

बैरिकेड तोड़ आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारी

Posted by: सौरभ श्रीवास्तव

रांची में विधानसभा की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन ने कई जगहों पर सुरक्षा घेरा बनाया है. पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा के बीच करीब 6 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है. हालांकि, प्रदर्शनकारी पहली बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने में सफल रहे.

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें