दिल्ली में SIR का विरोध, छावनी में तब्दील जंतर-मंतर, सौरभ भारद्वाज समेत हिरासत में कई नेता, 12 मेट्रो स्टेशन भी बंद
Jantar Mantar protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस समय चुनाव आयोग, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन हो रहा है.
गांधी जयंती के दिन चुनाव आयोग और SIR को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन का माहौल बना हुआ है.. दिल्ली से लेकर मुंबई तक अलग-अलग विपक्षी दल, छात्र संगठन और सामाजिक समूह चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और SIR के तहत मतदाता सूची में किए जा रहे बदलावों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं.. दिल्ली में जंतर-मंतर को प्रदर्शन का प्रमुख केंद्र बनाया गया है, जहां AISA समेत कई संगठनों ने आज विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है.. हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है, इसके बावजूद प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है.
जंतर-मंतर के आसपास भारी सुरक्षा
प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए लुटियंस दिल्ली के कई हिस्सों में बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में पुलिस तथा सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है...AISA ने 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की थी, जिसमें छात्र नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है... प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग के साथ SIR के दौरान मतदाता सूची में बदलाव क मुद्दे को भी उठाया जा रहा है.
जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF तैनात किए गए हैं...एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं.. इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं...उधर कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।
जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर, सुरक्षा का जायजा लिया
दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा लिया..
#WATCH | Delhi Police Commissioner Anurag Kumar reviews active security arrangements at Jantar Mantar protest site along with senior police officials. pic.twitter.com/UE1gRmdOJr
— ANI (@ANI) October 2, 2026
दिल्ली में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों के बीच संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है...
Delhi: Security has been heightened outside Parliament Street Police Station amid protests against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar pic.twitter.com/WGtOG2PuFp
— IANS (@ians_india) October 2, 2026
बाराखंभा Metro स्टेशन पर भी बंद की गई एंट्री-एग्जिट
बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद है..
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026
The entry and exit at Barakhamba Road metro station is closed till further notice.
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पर ड्रोन से निगरानी
जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा निगरानी के लिए पुलिस ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है, क्योंकि AAP यहां चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है..
#WATCH | Delhi | Police use drones for security surveillance in the Jantar Mantar area as AAP protests against the Election Commission here.
— ANI (@ANI) October 2, 2026
Activists, political leaders and civil society representatives had given a call for protest against the EC today. pic.twitter.com/BRXl3OBaTz
क्या प्रदर्शन के लिए भी परमिशन चाहिए- RJD सांसद मनोज झा
जंतर-मंतर पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, "उन्हें शर्म आनी चाहिए... क्या विरोध प्रदर्शन के लिए इजाज़त की ज़रूरत होती है? आख़िरकार, यह गांधी का देश है..आज गांधी जयंती है..."
#WATCH | Delhi: At Jantar Mantar, RJD MP Manoj Jha says, "They should be ashamed... Do protests require permission? After all, this is Gandhi's country. Today is Gandhi Jayanti..."
— ANI (@ANI) October 2, 2026
When asked if he is going to take part in the protest, he says, "Absolutely!... I want to say that… pic.twitter.com/1TbQwc3Qhv
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे सौरभ भारद्वाज डिटेन
चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया..
#WATCH | Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj, who arrived at Jantar Mantar to protest against the Election Commission, detained by police https://t.co/i1ZH0Q3Goq pic.twitter.com/9PFoWDoDS6
— ANI (@ANI) October 2, 2026