Advertisement
शिकंजी: गर्मियों का देसी सुपरड्रिंक, जो रखे आपको फिट और फ्रेश
गर्मी के मौसम में शिकंजी को अपनी रोजाना की दिनचर्या में शामिल करें. यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, घर पर बनी ताजी शिकंजी पैकेट वाले पेयों से कहीं बेहतर विकल्प है.
Advertisement
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में देश के कई हिस्सों में लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. इन समस्याओं को मात देने में घरेलू और स्वादिष्ट पेय शिकंजी बेहद कारगर है.
गर्मियों का सबसे भरोसेमंद देसी पेय
आसानी से बनने वाली शिकंजी न सिर्फ तुरंत ताजगी और ठंडक देती है, बल्कि बेहतर पाचन, एनर्जी और कई स्वास्थ्य लाभ भी देती है. शिकंजी नींबू, पानी, काला नमक, जीरा पाउडर और थोड़ी चीनी से बनाई जाती है. कई लोग इसमें अदरक और पुदीने की पत्तियां भी मिलाते हैं. यह पेय उत्तर भारत में गर्मियों का सबसे लोकप्रिय पेय माना जाता है. सड़कों पर मिट्टी के बर्तनों में रखी ठंडी शिकंजी देखना आम है.
Advertisement
शिकंजी बनाने की आसान विधि
Advertisement
शिकंजी घर पर बनाना भी आसान है. इसके लिए एक जग में दो गिलास ठंडा पानी लें. इसमें एक-दो नींबू निचोड़ें. स्वादानुसार काला नमक, जीरा पाउडर और थोड़ी चीनी मिलाएं. अगर चाहें तो बारीक कटी पुदीने की पत्तियां और अदरक का रस भी डाल सकते हैं. अच्छी तरह मिलाकर सर्व करें. बिना चीनी के भी शिकंजी बनाई जा सकती है. शिकंजी के सेवन से कई लाभ मिलते हैं.
शिकंजी के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ
Advertisement
त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद: - गर्मियों में शिकंजी के नियमित सेवन से त्वचा की रंगत निखरती है और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है.
बेहतर पाचन: - नींबू में मौजूद विटामिन सी और फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं. जीरा और अदरक पेट की गैस, एसिडिटी और भारीपन दूर करने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है.
तुरंत एनर्जी: - गर्मी में शरीर थक जाता है. शिकंजी शरीर को हाइड्रेट रखती है और खनिजों की कमी पूरी करती है. इससे थकान कम होती है और एनर्जी बढ़ती है.
Advertisement
इम्युनिटी बढ़ाए :- नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है. गर्मियों में संक्रमण से बचाव में यह बहुत उपयोगी है.
शरीर को ठंडक:- शिकंजी गर्मी में शरीर का तापमान संतुलित रखती है और पसीने से होने वाली खनिजों की कमी को पूरा करती है.
वजन घटाने में मददगार :- शिकंजी शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करती है. नींबू में पेक्टिन फाइबर भूख नियंत्रित करता है. जीरा और अदरक मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं, जिससे वजन नियंत्रण में आसानी होती है.
Advertisement
क्यों चुनें घर की बनी शिकंजी?
यह भी पढ़ें
गर्मी के मौसम में शिकंजी को अपनी रोजाना की दिनचर्या में शामिल करें. यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. आयुर्वेदाचार्य के अनुसार, घर पर बनी ताजी शिकंजी पैकेट वाले पेयों से कहीं बेहतर विकल्प है.