जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'जौहर करने वाली महिलाएं कायर’, स्वरा भास्कर को हिंदुओं पर विवादित बयान देना पड़ा भारी, लोगों ने लगाई अक्ल ठिकाने

स्वरा भास्कर ने पद्मावत के जौहर वाले सीन को कायरता पूर्ण बताया है, साथ ही भंसाली पर सवाल उठाया है कि क्या वो इस फिल्म के ज़रिए रेप की शिकार महिलाओं को बताना चाहते थे कि वो जीने लायक़ नहीं है.

'जौहर करने वाली महिलाएं कायर’, स्वरा भास्कर को हिंदुओं पर विवादित बयान देना पड़ा भारी, लोगों ने लगाई अक्ल ठिकाने
Image Credits:Swara Bhaskar/instagram
Advertisement

स्वरा भास्कर हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना हो रही है. साल 2018 में स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी फिल्म पद्मावत के जौहर सीन पर गुस्सा निकाला था और खुद की तुलना प्राइवेट पार्ट से की थी. एक्ट्रेस ने भंसाली को एक लोपन लेटर लिखा था. जिसपर खूब बवाल मचा था. 

स्वरा ने जौहर करने वाली महिलाओं को बताया कायर!

अब स्वरा भास्कर ने अपने उस बयान और ओपन लेटर को जस्टिफ़ाई किया है, स्वरा ने पद्मावत के जौहर वाले सीन को कायरता पूर्ण बताया है, साथ ही भंसाली पर सवाल उठाया है कि क्या वो इस फिल्म के ज़रिए रेप की शिकार महिलाओं को बताना चाहते थे कि वो जीने लायक़ नहीं है. साथ ही स्वरा ने उस सीन पर भी सवाल उठाया, जिसमें प्रेगनेंट महिला को भी जौहर करते दिखाया गया है. 

‘भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती…’

Advertisement

स्वरा भास्कर ने एक इवेंट के दौरान कहा, “भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती, लेकिन अगर होती तो उनकी फिल्म मुझे क्या बताती? कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए? क्या आप हमारे समाज को यही बताना चाहते हैं, जहां रेप की समस्या महामारी की तरह फैली हुई है? क्या आप रेप की शिकार महिलाओं को यही बताना चाहते हैं कि वो जीने के लायक नहीं थीं, और खुदकुशी करके ही वे इज्जतदार और बहादुर महिलाएं कहला सकती थीं?”

‘महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं’

स्वरा भास्कर ने आगे कहा, “क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप का मतलब ही महिला की जिंदगी का अंत है? इसमें बहुत सी आपत्तिजनक बातें हैं. एक शॉट में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया. मतलब क्या आप यह कह रहे हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा, जो शायद लड़की हो, पैदा होने के लायक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि भविष्य में किसी  शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया. मैंने पांच दिन इंतजार किया और फिर यह चिट्ठी लिखी. इसमें मैं यह कहना चाह रही थी कि महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं, लेकिन इस फिल्म को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है.”

स्वरा भास्कर पर भड़के लोग

अब स्वरा भास्कर का ये वीडियो सामने आते ही वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जौहर पर ऐसी टिप्पणी कर स्वरा भास्कर ने भारतीय परंपरा का अपमान किया है. स्वरा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “स्वरा भास्कर ने 'जौहर' को कायरतापूर्ण काम बताया है. असल में स्वरा ही कायर हैं, जिन्होंने जौहर किया, वो इस धरती पर पैदा हुई सबसे बहादुर महिलाएं थीं. हमारे इतिहास का जरा सा भी हिस्सा ऐसे 'एक्टिविस्ट्स' के ढोंग को खत्म करने के लिए काफी है.”

Advertisement

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इन्हें क्या लगता है कि जौहर मजाक-मजाक में किया गया था? जरा सोचो, उस प्रेगनेंट महिला के मन में क्या चल रहा होगा, जिसे इतना बड़ा और कठोर कदम उठाना पड़ा? AC कमरे में बैठकर बकवास करना आसान है.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,  “जब आपको जौहर के बारे में कोई जानकारी न हो, तो कुछ न कहें और उन महिलाओं का अपमान न करें जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी. वो अपने धर्म का सम्मान करती हैं और आपकी तरह कभी धर्म नहीं बदलतीं, इसलिए उन्हें 'छी' न कहें. असल में 'छी' तो आप हैं. जरा अपनी शक्ल तो देखो.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “हम हिंदुओं के प्रति उसकी नफ़रत से वाकिफ़ हैं. हिंदुओं की मान्यताओं को नीचा दिखाना उसके लिए रोज़ का काम है. अगर जवाब में कोई सच्ची और तथ्यपूर्ण बात कही जाए, तो उसे इस्लाम-विरोधी और इस्लाम के लिए खतरा बता दिया जाता है. वैसे, धार्मिक बनने से पहले फ़िल्मों में उसकी क्या भूमिका रही है, यह भी हम सब जानते हैं.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा “इस बेवकूफ औरत को बोलने का मौका कौन दे रहा है? जब भी वह मुँह खोलती है, बकवास ही करती है. क्या वह सच में रेप विक्टिम्स की तुलना इस सीन से कर रही है? यह समय की बर्बादी है; वह इतनी अप्रासंगिक हो चुकी है कि टिके रहने के लिए उसे वामपंथी बनना पड़ा है.”

Advertisement

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं स्वरा 

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब स्वरा भास्कर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है, इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान देकर बुरी फँस चुकी हैं. कई बार वो मोदी विरोध में भी अपनी फ़ज़ीहत करवा चुकी हैं. काफी टाइम से स्वरा कुछ ख़ास एक्टिव नहीं थी, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने सुर्खियों में रहने के लिए बयान बाजी करना शुरु कर दिया है. हाल ही में उन्होंने CJP प्रोटेस्ट को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुईं थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 3
G
Guest (अतिथि)
M
Manoranjan Dutta
1 month ago

This ignorant leftist woke is justifying rape, sex slavery and necrophilia by the Islamic invaders who consider a woman as Aurat or female genitalia in Arabic and keep them captive as Maal e Ganimat or looted objects for exploitation.

a
ashok gulati
1 month ago

स्वरा भास्कर को कोई क्यों rape करेगा,she is ever ready

D
Devesh kumar Mishra
1 month ago

जिसका स्वर ही बेहूदा हो, चरित्र की अहमियत ना हो वही ऐसा वाहियात बयान दें सकता है, जो गौरव से शून्य हो, जिस विचारधारा पर ये आरोप लगता हो कि मृत शरीर को भी सेक्स करना ना छोड़े वो जीवित क़े साथ क्या करेगा? स्त्री सनातन मे हमेशा से पूज्य भाव रहा है, चुकि बहुत पुराना इतिहास है तो कमियाँ भी बहुत है, शिवाजी महाराजा नें मुग़ल स्त्रियों क़े साथ क्या किया और औरंगजेब नें हिन्दू स्त्रियों क़े साथ क्या किया इतिहास गवाह है,भास्कर जी क़े ज्ञान मे कोई गौरव बोध नहीं है, कितनी मजबूर और गौरव से पूर्ण रही होंगी वो स्त्री जिसने जौहर को चुना 🙏

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें