जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'हम सब Bisexual हैं...', डिंपल यादव पर फिसला स्वरा भास्कर का दिल, अखिलेश यादव की बीवी को बताया अपना 'क्रश'

स्वरा भास्कर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये दावा करती दिख रही हैं कि सभी लोग बायसेक्शुअल हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बीवी और सपा सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है.

'हम सब Bisexual हैं...', डिंपल यादव पर फिसला स्वरा भास्कर का दिल, अखिलेश यादव की बीवी को बताया अपना 'क्रश'
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर ही चर्चाओं में बनी रहती हैं, एक्ट्रेस अपने बयानों की वजह से कई बार सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं, वहीं अब स्वरा ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गई हैं. 

स्वरा भास्कर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये दावा करती दिख रही हैं कि सभी लोग बायसेक्शुअल हैं. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बीवी और सपा सांसद डिंपल यादव को अपना क्रश बताया है. 

‘हम सब असल में बायसेक्शुअल ही हैं’

दरअसल स्वरा भास्कर और उनके पति फहद अहमद ने कुछ महीनों पहले स्क्रीन के साथ एक पॉडकास्ट किया था, इसी पॉडकास्ट की एक क्लिप सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है. स्वरा कहती हैं, “मेरी थ्योरी ये है कि हम सब असल में बायसेक्शुअल ही हैं. अगर इंसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया जाए तो हम सबका नेचर बायसेक्शुअल ही है. लेकिन हेट्रोसेक्शुअलिटी एक आइडियल बना दिया गया है, जिसे हजारों सालों से कल्चर के तौर पर लोगों पर थोपा गया है, क्योंकि इंसान की नस्ल को आगे बढ़ाने का ये तरीका माना गया. इसलिए ये नॉर्म बना दिया गया.”

‘मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है’

Advertisement

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, “मेरा डिंपल यादव जी पर क्रश है. हाल ही में मेरी मुलाकात डिंपल यादव जी से हुई. वो दो बार सांसद रह चुकी हैं और अब तीसरी बार भी सांसद हैं. उन्होंने मुलायम सिंह जी की सीट से चुनाव लड़ा और जीता.”

‘वो बेहद गॉर्जियस हैं, बिलकुल करीना कपूर जैसी हॉट’

स्वरा भास्कर यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा- 'मैंने डिंपल यादव को हमेशा अखबारों वगैरह में ही देखा था और अखिलेश जी से भी मेरी दो-तीन बार मुलाकात हो चुकी है. वो बहुत अच्छे, सुलझे हुए और प्यारे इंसान हैं. लेकिन जब हाल ही में मैं डिंपल जी से मिली, तो सच कहूं, उम्मीद करती हूं कि वो ये नहीं देख रही होंगी, लेकिन मैं तो हैरान रह गई. जैसे ही वो कमरे में दाखिल हुईं, मैं बस हैरान रह गई. वो बेहद गॉर्जियस हैं, बिलकुल करीना कपूर जैसी हॉट.'

एंजॉय कर रहीं मदरहुड 

Advertisement

बता दें कि साल 2023 में स्वरा ने बेटी राबिया को जन्म दिया था. शादी के 9 महीने बाद स्वरा और फहाद ने बेटी का स्वागत किया था. फ़िलहाल एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं और पति और बेटी संग वक्त गुजार रही हैं और मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. वहीं स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अपने बयानों की वजह से अक्सर ही खबरों में बनी रहती हैं. 

स्वरा भास्कर का वर्क फ़्रंट 

बता दें कि स्वरा भास्कर आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म Mrs Falani में नज़र आई थी, जो कि बॉक्स ऑफ़िस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसके अलावा स्वरा जल्द ही Mango नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. इस फिल्म को Abbas Tyrewala ने डायरेक्ट किया है. स्वरा ने साल 2009 में Madholal Keep Walking नाम की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. हालांकि उन्हें फिल्मों में पहचान Tanu Weds Manu से मिली थी, जो की साल 2011 में रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस ने इसके अलावा रांझना, प्रेम रतन धन पायो और वीरे दी वेडिंग जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. 

पति, पत्नी और पंगा में दिख रहीं स्वरा 

यह भी पढ़ें

स्वरा भास्कर इन दिनों कलर्स टीवी के रियलिटी शो पति, पत्नी और पंगा में नज़र आ रही हैं, इस शो में स्वरा ने अपने पति फहाद के साथ हिस्सा लिया है, शो में टीवी इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां जैसे रुबीना और अभिनव, हिना और रॉकी, देबीना और गुरमीत जैसी जोड़ियां नज़र आ रही हैं, इस शो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी होस्ट कर रहे हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें