Advertisement
Dhurandhar 2: धुरंधर का दीवाना हुआ ‘पुष्पा’, रणवीर की एक्टिंग देख दंग, नॉर्थ से साउथ तक 'धुरंधर 2’ का भौकाल
Dhurandhar 2: एडवांस बुकिंग में ही ‘धुरंधर 2’ ने रिकॉर्ड तोड़ दिए, और अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. सिर्फ आम दर्शक ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भी इसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए.
Advertisement
Dhurandhar 2: कई फिल्मों का इंतजार होता है, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिनका क्रेज रिलीज़ से पहले ही आसमान छूने लगता है, ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी कुछ ऐसी ही फिल्म है, जिसे लोग बड़े एक्साइटमेंट के साथ देखने पहुंचे. वजह साफ थी, पहले पार्ट की जबरदस्त कमाई, दमदार कहानी और रणवीर सिंह की धुआंधार परफॉर्मेंस. लेकिन इस बार फिल्म सिर्फ बदले की कहानी नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा दिखाने की कोशिश करती नजर आती है.18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू हुए और तभी से साफ हो गया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा खेल खेलने वाली है. एडवांस बुकिंग में ही इसने रिकॉर्ड तोड़ दिए, और अब जब फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है, तो उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं. सिर्फ आम दर्शक ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे भी इसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए.
अल्लू अर्जुन ने बताया ‘देशभक्ति का स्वैग’
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी ‘धुरंधर 2’ के फैन बन गए हैं. उन्होंने फिल्म को देशभक्ति और एंटरटेनमेंट का शानदार कॉम्बिनेशन बताया. उनका कहना था कि फिल्म में ऐसे कई पल हैं जो आपको गर्व महसूस कराते हैं और सीट से उठकर तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं. उन्होंने रणवीर सिंह के साथ-साथ आर. माधवन और डायरेक्टर आदित्य धर की भी जमकर तारीफ की.
Advertisement
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी हुए इंप्रेस
Advertisement
कार्तिक आर्यन ने फिल्म देखने के बाद अपनी खुशी छुपाई नहीं. उन्होंने इसे “बेहतरीन” बताते हुए कहा कि यह एक ऐसा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है जो लंबे समय तक याद रहता है. खास तौर पर उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ की और कहा कि उन्होंने स्क्रीन पर सच में धमाल मचा दिया है. वहीं अनन्या पांडे फिल्म देखकर हैरान रह गईं. उनका रिएक्शन यही बताता है कि फिल्म में कुछ ऐसा जरूर है जो दर्शकों को चौंकाता है.
प्रीति ज़िंटा बनीं ‘फैन गर्ल’
Advertisement
प्रीति ज़िंटा का रिएक्शन थोड़ा अलग और दिल से जुड़ा हुआ था. उन्होंने फिल्म देखने के बाद कहा कि रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस में इतनी गहराई और ईमानदारी है कि दिल जीत लेती है.उन्होंने फिल्म के हर पहलू, एक्टिंग, स्टोरी, टेक्निकल वर्क, की तारीफ की और अंत में देशभक्ति से भरे अंदाज़ में दर्शकों से इसे देखने की अपील भी कर डाली.
विजय देवरकोंडा का जोशीला रिएक्शन
विजय देवरकोंडा ने तो फिल्म को लेकर एकदम हाई-एनर्जी रिएक्शन दिया. उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा के लिए “बड़ा मोमेंट” बताया. उनका कहना था कि यह फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक भावना है. रणवीर सिंह को उन्होंने “धमाकेदार” बताया और पूरी कास्ट की तारीफ की. साथ ही बैकग्राउंड स्कोर को भी उन्होंने फिल्म की बड़ी ताकत बताया.
Advertisement
आखिर क्या खास है ‘धुरंधर 2’ में?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं है, बल्कि इसमें देशभक्ति, इमोशन और बड़े-बड़े ट्विस्ट्स का जबरदस्त मिक्स है. रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार फिल्म को और मजबूत बनाते हैं.
कहानी: बदले की आग से शुरू, मिशन तक का सफर
Advertisement
यह भी पढ़ें
फिल्म की शुरुआत जसकीरत सिंह रांगी उर्फ जस्सी से होती है. उसके साथ जो अन्याय होता है, वो उसे अंदर तक तोड़ देता है और फिर वही दर्द उसे बदले की राह पर ले जाता है. लेकिन इस बदले की कीमत उसे जेल जाकर चुकानी पड़ती है. यहीं से कहानी एक नया मोड़ लेती है. जस्सी, जो फौजी बनने का सपना देखता था, अचानक एक खतरनाक मिशन का हिस्सा बन जाता है.वो पाकिस्तान जाता है और अपनी पहचान बदलकर हमजा अली मजारी बन जाता है. इसके बाद फिल्म में कराची का अंडरवर्ल्ड, गैंगवार और मिशन की परतें खुलती जाती हैं. कहानी में कई किरदार आते हैं, कोई दोस्त बनकर, कोई दुश्मन बनकर. लेकिन सच कहें तो कहानी कई जगह दिलचस्प होते-होते खिंच जाती है, और ऐसा लगता है कि इसे जबरदस्ती दूसरे पार्ट में फैलाया गया है.