जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss OTT 3 में दिखाई देंगे ये स्टार्स और यूट्यूबर्स

बिग बॉस ओटीटी के पिछले सीज़न काफ़ी चर्चा में रहे थे, अब public इसके तीसरे सीज़न का बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं।सलमान खान ने पिछले दो सीजन्स को होस्ट किया था, और इसका तीसरा सीज़न भी वही होस्ट कर सकते हैं, इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है ।

Author
11 Apr 2024
( Updated: 08 Dec 2025
09:17 PM )
Bigg Boss OTT 3 में दिखाई देंगे ये स्टार्स और यूट्यूबर्स
Advertisement
बिग बॉस ओटीटी के पिछले सीज़न काफ़ी चर्चा में रहे थे, अब public इसके तीसरे सीज़न का बड़ी ही बेसब्ररी से इंतज़ार कर रहे हैं।सलमान खान ने पिछले दो सीजन्स को होस्ट किया था, और इसका तीसरा सीज़न भी वही होस्ट कर सकते हैं, इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है।सुनने में आ रहा है की बिग ब़ॉस ओटीटी सीज़न 3, 15 मई, 2023 से शुरू होने वाला है,हांलाकि फ़िलहाल मेकर्स की तरफ़ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन मीडिया के गलियारों में ऐसा दावा किया जा रहा है की 15 मई से शो शुरू हो सकता है।

इस बार शो में कौन कौन नज़र आने वाला है, इसे लेकर भी खुलासा होने लगा है।बताया जा रहा है की शो में अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन नज़र आ सकते हैं, जिन्होंने बिग बॉस 17 में भी धमाल मचाया था।इसके अलावा बिग बॉस 17 में ही नज़र आ चुकीं ईशा मालवीया को भी बिग बॉस ओटीटी के लिए अप्रोच किया गया है।इतना ही नहीं इस बार ये रिश्ता क्या कहलाता है फ़ेम शहज़ादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को भी बिग बॉस ओटीटी सीज़न 3 का ऑफर आया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अनप्रोफेशनल रवैये की वजह से इन दोनों को ही शो से terminate कर दिया गया था।वहीं सुनने में आ रहा है की प्रतीज्ञा जैसे शो में लीड रोल निभा चुके अरहान बहल को भी शो का ऑफर आया है।

बता दें कि टीवी स्टार्स के अलावा इस बार भी यूट्यूबर्स को भी शो के लिए अप्रोच किया गया है।पिछले साल Elvish Yadav और Abhishek Malhan ने  शो में धमाल मचा दिया था, शो ने व्यूवरशिप के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे,यही वजह है की मेकर्स इसके तीसरे सीज़न में भी youtubers को लेकर आने की सोच रहे हैं,।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूट्यूबर तुषार सिलावट, रोहित जिंजुर्के, आर्यांशी शर्मा, संकेत उपाध्याय को अप्रोच किया गया है। ये सभी इस बार शो का हिस्सा हो सकते हैं।.पिछले साल एल्विश ने शो के बीच में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, लेकिन फिर भी वो शो के विनर बन गए थे।ऐसे में इस बार भी यूट्यूबर्स  धमाल मचाते नज़र आएँगे।

बताते चलें की बिग बॉस ओटीटी के पिछले दोनों सीज़नस काफ़ी बडे़ हिट साबित हुए थे।पहले सीज़न में जहां दिव्या अग्रवाल ने शो जीत कर सबको चौंका दिया था, वहीं दूसरे सीज़न में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद भी Elvish Yadav ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए थे।ऐसे में देखने वाली बात तो अब ये होगी की बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 भी पिछले सीजन्स की तरह हिट साबित होता है या नहीं। 

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें