जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर पर किरण राव को संभालते दिखे अनुपम खेर, फैंस ने हेल्थ को लेकर जताई चिंता!

फिल्म तन्वी द ग्रेट के प्रीमियर में अनुपम खेर अपनी पत्नी किरण खेर को संभालते दिखाई दिए, जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. फैंस अब एक्ट्रेस की हेल्थ को लेकर चिंता ज़ाहिर कर रहे हैं.

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के प्रीमियर पर किरण राव को संभालते दिखे अनुपम खेर, फैंस ने हेल्थ को लेकर जताई चिंता!
Advertisement

अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म तन्वी द ग्रेट की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं. बीते कई दिनों से एक्टर जमकर अपनी इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे. अब फाइनली ये फिल्म थियेटर्स पर रिलीज़ हो गई है. 

किरण खेर को संभालते दिखे अनुपम खेर
हाल ही में अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट की स्क्रीनिंग रखी गई थी. इस दौरान एक्टर के साथ उनकी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर भी नज़र आई थी. फिल्म की स्क्रीनिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें किरण खेर काफी कमजोर नज़र आ रही हैं. इस वीडियो के सामने के बाद से ही फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता कर रहे हैं. वायरल हो रही वीडियो में साफ दिख रहा है कि अनुपम खेर, किरण खेर का हाथ पकड़कर उन्हें संभालते हुए दिख रहे हैं. 

किरण खेर की सेहत पर फैंस ने जताई चिंता
इस वीडियो को देख फैंस सोच रह हैं कि किरण खेर को चलने-फिरने में परेशानी हो रही है, किरण ने इस दौरान रेड कलर का सूट पहना था, जिसमें वो बेहद ही प्यारी लग रही थी. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस की सेहत पर चिंता जता रहे हैं. 

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, “आशा है कि वह पुनः जीवंत और स्वस्थ हो जाएगी... पावरहाउस जोड़ी.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “आशा है वह ठीक होंगी...उनका साड़ी में होना याद आता है.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “जीवन और हंसी से भरपूर महिला... किरण जी, आपको ढेर सारा प्यार और अच्छा स्वास्थ्य.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।कुछ लोगों के लिए यह जल्दी है, कुछ के लिए थोड़ी देर से. लेकिन स्वस्थ होना हमेशा संभव है.

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि वह ठीक नहीं है.”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “किरण खेर को क्या हुआ? उम्मीद है वो ठीक होंगी, भगवान उन्हें आशीर्वाद दें” 

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “लगता है वो अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं है. भगवान उन दोनों को स्वास्थ्य, खुशी और साथ का आशीर्वाद दें. वे इसके हकदार हैं,”

ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं किरण खेर
बता दें, कि साल 2020 में किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा का पता चला था जो एक तरह का ब्लड कैंसर है.  इसके बाद से ही वो  किसी भी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं. ना ही उन्होंने कोई पब्लिक अपीरियंस दिया था. हालांकि अब पति अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट के प्रीमियर में नज़र आई किरण राव चर्चा में आ गई है, लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. 

Advertisement

दर्शकों को पसंद आ रही तन्वी द ग्रेट 
बात करें अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट की  तो ये एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जो एक ऑटिस्टिक लड़की तन्वी रैना (शुभांगी दत्त) की प्रेरणादायक यात्रा को दर्शाती है. फिल्म में अनुपम खेर,  तन्वी के दादा की भूमिका में हैं, एक्टर की इस फिल्म में काम करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया है. फिल्म में पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, और अरविंद स्वामी ने भी अहम किरदार निभाए हैं, इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस की तरफ़ से अच्छा रिस्पांस मिला है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें