जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से लापता हैं एक फिल्ममेकर, पत्नी के खुलासे ने बढ़ाई चिंता

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के बाद एक प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रहस्यमय तरीके से लापता हैं. हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जानिए इस दर्दनाक दुर्घटना और गायब हुए निर्देशक के बारे में.

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद से लापता हैं एक फिल्ममेकर, पत्नी के खुलासे ने बढ़ाई चिंता
Advertisement

अहमदाबाद, 16 जून 2025 — एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट के अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से पूरा देश शोक में डूब गया है. बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान, जिसमें 241 यात्री सवार थे, टेक-ऑफ के कुछ ही क्षणों बाद एक मेडिकल कॉलेज के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अब तक 270 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें 29 स्थानीय निवासी भी शामिल हैं.

घटना स्थल के आसपास भी भारी तबाही

हादसा शहर के व्यस्त इलाके में स्थित एक मेडिकल कॉलेज के पास हुआ, जिससे आसपास के कई लोग भी इसकी चपेट में आ गए.दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ शव पहचान से बाहर हो चुके हैं और पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किए जा रहे हैं.

Advertisement

फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया अब तक लापता

इस त्रासदी के बीच एक और चिंताजनक खबर सामने आई है — फिल्म निर्माता महेश कलावाडिया दुर्घटना के बाद से लापता हैं. वो विमान में सवार नहीं थे, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार वे हादसे के वक्त स्थल से लगभग 700 मीटर की दूरी पर मौजूद थे. उनके परिवार का कहना है कि दोपहर 1:14 बजे उनकी आखिरी बार पत्नी से बात हुई थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो घर लौट रहे हैं. इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद है.

पुलिस ने पुष्टि की है कि उनका फोन विमान के उड़ान भरने से एक मिनट पहले बंद हुआ और उसका आखिरी लोकेशन क्रैश साइट के करीब मिला. अधिकारियों ने महेश के परिवार से डीएनए सैंपल लिया है, ताकि ये पुष्टि हो सके कि क्या वे जमीन पर मारे गए लोगों में से एक हैं.

कौन हैं महेश कलावाडिया (महेश जीरावाला)?

Advertisement

महेश कलावाडिया, जिन्हें महेश जीरावाला के नाम से भी जाना जाता है, अहमदाबाद के नरोदा इलाके के रहने वाले हैं.वो न केवल एक फिल्म निर्देशक हैं बल्कि एड्स जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं.

महेश ‘महेश जीरावाला प्रोडक्शंस’ के सीईओ हैं और उन्होंने कई गुजराती म्यूजिक वीडियो का निर्देशन किया है वो सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर अपने क्रिएटिव काम को नियमित रूप से साझा करते हैं.

उनकी सबसे चर्चित निर्देशित फिल्म 2019 की ‘कॉकटेल प्रेमी – पग ऑफ रिवेंज’ रही है, जिसमें आशा पांचाल और वृति ठक्कर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी हेतल, एक बेटी और एक बेटा हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hetal Mahesh Jirawala (@mrs.hm_jirawala)

Advertisement

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी गई जान

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कुछ अंतरराष्ट्रीय नागरिकों की भी पहचान की जा रही है.
बता दें बॉलीवुड से शाहरुख खान, सलमान खान, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट समेत कई हस्तियों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है.

जांच जारी

DGCA और अन्य जांच एजेंसियां दुर्घटना की जांच में जुटी हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट्स में तकनीकी खामी की आशंका जताई गई है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही सामने आएंगे.

Advertisement

हम दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करते हैं और लापता लोगों की सलामती की आशा करते हैं.

 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें