×
जिस पर देशकरता है भरोसा

ढाई साल पुराने श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर में योगनिद्रा में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें मंदिर का महत्व और पौराणिक कथा

भारत में भगवान विष्णु के कई रुपों की पूजा की जाती है. कहीं पद्मनाभ स्वामी के रुप में, कहीं विट्ठल के रुप में, तो कहीं विष्णुपद के रुप में. ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु में भी स्थित है जहां भगवान विष्णु योगनिद्रा में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं. मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा भी बेहद ही दिलचस्प है. पूरी जानकारी के लिए आगे पढ़ें…

Author
15 Nov 2025
( Updated: 11 Dec 2025
05:07 AM )
ढाई साल पुराने श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर में योगनिद्रा में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें मंदिर का महत्व और पौराणिक कथा
Advertisement

देश के हर हिस्से में भगवान विष्णु अलग-अलग रूपों में विराजमान हैं. कहीं उन्हें विट्ठल कहा जाता है तो कहीं जगन्नाथ के रूप में पूजा जाता है, लेकिन तमिलनाडु के तिरुवत्तार में भगवान राक्षसों का वध करने के बाद योगनिद्रा अवस्था में विराजमान हैं. कहा जाता है कि इस स्वरूप के दर्शन करने से जीवन की हर बड़ी बाधा का हल हो जाता है क्योंकि स्वयं भगवान विष्णु आपकी रक्षा करने आते हैं.

श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर आखिर कितना पुराना है? 

ढाई हजार साल पुराना श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर कई मायनों में खास है. इस मंदिर में विराजमान भगवान विष्णु की प्रतिमा 22 फीट लंबी है और बड़े से शेषनाथ की पीठ पर एक हाथ से सहारा लेकर सोते हुए दिखते हैं. ये पहली ऐसी भगवान की सोती हुई प्रतिमा है, जिसका पूजन किया जाता है. मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्तों को 18 सीढ़ियां चढ़कर जाना होता है. भगवान विष्णु की ये प्रतिमा सरसों, गुड़ और चूने के पाउडर से बनी है.

आखिर कितना पुराना है श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर?

Advertisement

माना जाता है कि भगवान विष्णु की योगनिद्रा की प्रतिमा ब्रह्मांड के प्रकट होने का स्वप्न देखती है और भक्तों की बुराई से रक्षा करने का दायित्व भी उठाती है. ये मंदिर ढाई हजार साल पुराना है और भारत के 108 वैष्णव मंदिर दिव्य देशम मंदिरों में से एक है. 108 मंदिरों में से 105 मंदिर भारत में स्थित हैं, जबकि बाकी के मंदिर नेपाल में हैं. मंदिर को लेकर किंवदंती भी प्रसिद्ध है कि लोगों को राक्षसों के अत्याचार से बचाने के लिए भगवान विष्णु ने विराट रूप धारण किया था.

श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा!

पुराणों के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने सरस्वती देवी के बिना एक यज्ञ किया था. इस बात से क्रोधित होकर, मां सरस्वती ने यज्ञ की अग्नि से केसन और केशी नामक दो असुर प्रकट किए. उन दोनों ने मिलकर धरती पर उत्पाद मचाया. देवगणों ने भगवान विष्णु से राक्षसों के विनाश की विनती की और भगवान विष्णु ने आदिकेशव पेरुमल का रूप लेकर दोनों राक्षसों का वध किया, वहीं अपना स्थान बना लिया. लेकिन अपने भाइयों के वध का बदला लेने के लिए राक्षसी केसी ने अपनी सहेली नदी कोथाई के साथ मिलकर, नदियों का रूप लेकर भगवान विष्णु को डुबाने की कोशिश की, लेकिन भू देवी ने योग निद्रा में गए भगवान विष्णु को बचाने के लिए जमीन को 50 फीट ऊपर उठा दिया.

अद्भुत है श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर की वास्तुकला! 

Advertisement

यह भी पढ़ें

आज भी ये मंदिर कोथाई और पहराली नदियों से घिरा है और जमीन से 50 फीट की ऊंचाई पर बना है. श्री आदिकेशव पेरुमल मंदिर का बनाव और वास्तुकला तिरुवनंतपुरम के अनंत पद्मनाभस्वामी मंदिर के जैसी ही दिखती है. मंदिर के गृभग्रह का बनाव भी उसी मंदिर से मिलता है. गृभग्रह में जाने के लिए तीन रास्ते बनाए गए हैं. कुछ खास मौकों पर सूर्य की किरणें सीधे मंदिर के गृभग्रह से होते हुए भगवान विष्णु पर गिरती हैं. वैकुंठ एकादशी के मौके पर मंदिर में बड़े अनुष्ठान किए जाते हैं. वैकुंठ एकादशी पर भगवान 4 महीने बाद योगनिद्रा से उठते हैं, और इस मंदिर में भगवान विष्णु योगनिद्रा की अवस्था में ही भक्तों को दर्शन देते हैं.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें