Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

गुरु पूर्णिमा 2026: 56 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, इन 6 राशियों की चमक सकती है किस्मत, जानें महत्व

Guru Purnima 2026: इस साल गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को मनाई जाएगी इतना ही नहीं इस बार जो संयोग बन रहा है वह बहुत ही दुर्लभ है. और यह संयोग पूरे 56 साल बाद बन रहा है, ऐसे में इन 6 राशियों की चमक सकती है किस्मत. जानिए कौन सी है वह 6 राशियां

Image Credits: Representational photo/ IANS
Loading Ad...

हिंदू धर्म के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने चारों वेदों का संकलन किया और महाभारत, 18 पुराण तथा ब्रह्मसूत्र की रचना का श्रेय उन्हें दिया जाता है. इतना ही नहीं हिंदू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है. गुरु पूर्णिमा सिर्फ धन या फिर भाग्य से जुड़ा पर्व नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, अनुशासन, आभार और सही मार्गदर्शन का प्रतीक है. इस दिन अपने गुरु, माता-पिता और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है.
 
क्यों है खास 2026 में गुरु पूर्णिमा?

हिंदू धर्म के अनुसार गुरु पूर्णिमा को महर्षि वेदव्यास का जन्मोत्सव मनाया जाता है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. और इस दिन गुरु, शिक्षक, आध्यात्मिक मार्गदर्शक और माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करने की परंपरा है. मान्यता है कि इस दिन गुरु की पूजा और आशीर्वाद लेने से ज्ञान, सफलता और जीवन में सकारात्मकता आती है.

कैसा संयोग बन रहा है इस साल गुरु पूर्णिमा पर?

Loading Ad...

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा पर 56 साल बाद बनने वाला दुर्लभ संयोग बन रहा है जो कि बहुत ही ज्यादा दुर्लभ होता है लेकिन इस साल यह संयोग आपको देखने को मिलेगा. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस बार कई शुभ ग्रह योग एक साथ बन रहे हैं, जिनमें से प्रमुख हैं: बुधादित्य राजयोग (सूर्य और बुध का संयोग), हंस महापुरुष योग (बृहस्पति की विशेष स्थिति), शश महापुरुष योग (शनि की मजबूत स्थिति). इन योगों का एक साथ बनना बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है.

Loading Ad...

कौन सी हैं वह 6 राशियां जिन्हें मिल सकता है लाभ (ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार)

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन 6 राशियों को लाभ मिल सकता है मेष, वृषभ, सिंह, धनु, मकर और कुंभ 
 
मेष– मेष राशि के जातकों के करियर में उन्नति हो सकती है. इतना ही नहीं नई जिम्मेदारी और आर्थिक लाभ हो सकता है.
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है और परिवार में सुख-शांति मिल सकती है और रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं. 
सिंह – सिंह राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि  हो सकती है इतना ही नहीं, नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आत्मविश्वास भी मजबूत होगा.
धनु – धनु राशि के जातकों के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, विदेश से जुड़े सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है. आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
मकर – मकर राशि के जातकों के व्यापार में लाभ हो सकता है, अगर किसी चीज में निवेश करा है तो उन्हें फायदा होने की संभावना हो सकती है और नई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है.
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों के लिए नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं और आय बढ़ने और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है, धन लाभ और मानसिक तनाव से शांति मिल सकती है.

Loading Ad...

क्या है दुर्लभ संयोग का महत्व?

यह भी पढ़ें

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस बार कई शुभ योग एक साथ बन रहे हैं. ऐसे योग में कोई भी शुभ कार्य करना अच्छा होता है, नई शुरुआत, निवेश, शिक्षा, धार्मिक अनुष्ठान और गुरु की पूजा के लिए अच्छा माना जाता है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...