Advertisement

Loading Ad...

खुद का पिंडदान, त्याग दिया पिछला जीवन… महाकुंभ में वायरल हुईं हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास, जानें क्या बदला

हर्षा रिछारिया को पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि ने दीक्षा दिलाई. इसके बाद उनकी नई आध्यात्मिक जिंदगी शुरू हो गई.

Source- Instagram/sanatani_harsha_richhariya
Loading Ad...

महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने संन्यास ले लिया है. उन्होंने उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में शिखा और दंड त्याग की विधि के साथ संन्यास लिया. हर्षा रिछारिया को पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि ने दीक्षा दिलाई. 

इस दीक्षा के साथ हर्षा रिछारिया ने अपना अभी तक जीवन त्याग दिया है. अब उन्हें नए नाम के साथ नए तरीके से जिंदगी बितानी होगी. जहां वह केवल आध्यात्म की राह पर चलकर साध्वी मूल्यों को आगे बढ़ाएंगी. संन्यास के बाद हर्षा रिछारिया अब हर्षानंद गिरी हो गया. 

हर्षा रिछारिया ने खुद का पिंडदान क्यों किया? 

Loading Ad...

संन्यासी परंपरा के हर्षा रिछारिया तर्पण, खुदका पिंडदान और श्राद्ध कर्म किए. जो पहले के जीवन के त्याग और आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत के तौर पर देखें जाते हैं. सभी धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद हर्षा रिछारिया संत परंपरा के अनुसार साध्वी बन गई हैं. 

Loading Ad...

साध्वी हर्षा रिछारिया ने क्या कहा? 

संन्यासी जीवन अपनाने के बाद हर्षा ने पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, यह उनके जीवन का नया अध्याय है. उन्होंने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग अपनाया है और संकल्प लिया है कि वे अपना जीवन धर्म, संस्कृति और समाज की सेवा में समर्पित करेंगी और संन्यास की मर्यादा का पालन करेंगी. 

Loading Ad...

लव जिहाद पर हिंदू लड़कियों को किया था आगाह

हाल ही में मुस्लिम फरमान से शादी करने को लेकर चर्चा में आई महाकुंभ गर्ल मोनालिसा को लेकर हर्षा रिछारिया ने बड़ा बयान दिया था. हर्षा ने मोनालिसा और फरमान खान की शादी को केरल स्टोरी-3 बताया है. उन्होंने वीडियो जारी कर दोनों की शादी का विरोध किया और हिंदुओं से अपील की है कि वो अपनी बहन और बेटियों को ऐसे लोगों से सुरक्षित रखेंगे, जो अब रेप या अपहरण नहीं, बल्कि हिंदू बहन-बेटियों को परिवार के खिलाफ खड़ा करने की तैयारी कर रहे हैं. 

हर्षा रिछारिया ने वीडियो जारी कर कहा, ‘पहले द केरल स्टोरी को लेकर पूरे देश में विवाद हुआ. फिर द केरल स्टोरी का दूसरा पार्ट आया और उसका भी विरोध हुआ, लेकिन अब हमारे देश में द केरल स्टोरी पार्ट-3 आ गया है.’

Loading Ad...

कौन है हर्षा रिछारिया जो बन गईं हर्षानंद गिरी? 

यह भी पढ़ें

  • 30 साल की हर्षा मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली हैं
  • हर्षा एंकर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम करती थीं
  • महाकुंभ 2025 के दौरान साधु-संतों के साथ हर्षा की भगवामय तस्वीरें वायरल हुईं 
  • उन्हें सबसे खूबसूरत साध्वी का टैग भी दिया गया 
  • हर्षा साध्वी जीवन अपनाने के बाद उत्तराखंड में रहती हैं 

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...