Advertisement
यूपी MLC चुनाव में BJP का झंडा बुलंद करने वाले प्रत्याशियों को CM योगी ने दी बधाई, बोले- हर वर्ग के हितों का रखें ध्यान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद चुनाव 2026 में विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए शिक्षकों और स्नातकों के हितों व शिक्षा के विकास में योगदान की उम्मीद जताई.
Advertisement
UP MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई दी. मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देंगे.
यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना
मुख्यमंत्री ने कहा- विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे. आप सभी के यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं. गौरतलब है कि 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के छह शिक्षक व पांच स्नातक क्षेत्रों से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के लिए मतदान हुआ था. 27 अक्टूबर से मतगणना प्रारंभ हुई थी.
Advertisement
Advertisement
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उम्मीद जताई है कि नवनिर्वाचित एमएलसी शिक्षकों और स्नातकों के हितों की रक्षा करने के साथ शिक्षा के विकास और उत्तर प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे.