Advertisement

Loading Ad...

सोना-चांदी खरीदने वालों की लगी लॉटरी! कीमतों में आई ऐसी गिरावट कि यकीन करना मुश्किल, जाने आज के ताजा भाव

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ग्राहकों को खरीदारी का सुनहरा अवसर मिला है.

Social_Media
Loading Ad...

सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1,100 रुपए और 3,000 रुपए से अधिक कम हो गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,113 रुपए कम होकर 1,47,786 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,48,899 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

सोने की कीमतों में भारी गिरावट

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,35,372 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,36,391 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 1,11,675 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,10,840 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.

Loading Ad...

चांदी के दाम भी हुए कम 

Loading Ad...

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है. चांदी का दाम 3,142 रुपए कम होकर 2,30,881 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,34,043 रुपए प्रति किलो था.

MCX के अनुसार सोने-चांदी की कीमत

Loading Ad...

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ. खबर लिखे जाने तक सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,150 रुपए और चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,32,245 रुपए पर था.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सोने का दाम 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.815 डॉलर प्रति औंस पर था.

Loading Ad...

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने में सीमित उतार-चढ़ाव

यह भी पढ़ें

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना एक छोटे दायरे में कारोबार कर रहा है और 1,49,000 के आसपास बना हुआ है. इसके लिए 1,51,000 एक अहम रुकावट का स्तर है. उन्होंने आगे कहा कि बाजार ईरान-अमेरिका के बीच तनाव कम होने का इंतजार कर रहा है और किसी नए अपडेट के बाद ही सोने की दिशा तय होगी.

Loading Ad...
Loading Ad...