Advertisement
अब TVS की बढ़ीं टेंशन! Ola का 320KM रेंज वाला नया e-स्कूटर लॉन्च, कीमत कम,फीचर्स दमदार
Ola S1 X + 52 kWH: इस लॉन्च के बाद बाजार में पहले से मौजूद स्कूटर्स जैसे TVS iQUBE और Bajaj Chetak को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. ओला का साफ़ मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाएं और पट्रोल पर निर्भरता कम हो.
Advertisement
Ola S1 X + 52 kWH Features: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की दुनिया में ओला इलेक्ट्रिक ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने अपना नया स्कूटर Ola S1 X + 52 kWH लॉन्च किया है, जो खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो कम खर्च में ज्यादा दूरी तय करना चाहते है. इस स्कूटर की शुरुआत कीमत 1 29 999 रूपये रखी गई है, जो लिमिटेड ऑफर के तहत 15 अप्रैल 2026 तक लागू है. इस लॉन्च के बाद बाजार में पहले से मौजूद स्कूटर्स जैसे TVS iQUBE और Bajaj Chetak को कड़ी टक्कर मिलने वाली है. ओला का साफ़ मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर अपनाएं और पट्रोल पर निर्भरता कम हो.
सबसे बड़ी ताकत - जबरदस्त रेंज
इस नए स्कूटर की सबसे खास बात इसकी लंबी रेंज है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 320 किलोमीटर तक चल सकता है (IDC). इस कीमत में इतनी ज्यादा रेंज मिलना इसे खास बनाता है. वही जो लोग रोज लंबी दूरी तय करते हैं या बार-बार चार्जिंग की झंझट से बचना चाहते हैं, उनके लिए यह स्कूटर काफी अच्छा विकल्प हो सकता है. यही वजह है कि लॉन्च होते ही यह स्कूटर लोगों के बीच चर्चा में आ गया है.
Advertisement
दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स
Advertisement
Ola S1 X+ 5.2 kWh सिर्फ रेंज ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस के मामले में भी काफी मजबूत है. इसमें 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर दी गई है, जो स्कूटर को तेज और स्मूद बनाती है.इसकी टॉप स्पीड करीब 125 किमी/घंटा बताई गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में अलग पहचान देती है। सेफ्टी के लिए इसमें Brake-by-Wire टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिससे ब्रेकिंग ज्यादा सुरक्षित और कंट्रोल बेहतर हो जाता है. यानी यह स्कूटर सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि सुरक्षित और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी भरोसेमंद है.
नई बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
Advertisement
इस स्कूटर में Ola ने अपनी खास 4680 Bharat Cell बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. यह वही टेक्नोलॉजी है जो पहले महंगे इलेक्ट्रिक वाहनों में देखने को मिलती थी. अब इसे आम लोगों के लिए उपलब्ध कराया गया है, जिससे बैटरी की लागत कम होती है और परफॉर्मेंस बेहतर मिलती है. कंपनी का मानना है कि इससे इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा सस्ता और हर किसी की पहुंच में लाया जा सकेगा.
Ola का बढ़ता हुआ EV सफर
यह भी पढ़ें
Ola Electric लगातार अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार कर रही है. कंपनी पहले से Ola S1 Pro और Ola S1 Pro+ जैसे प्रीमियम स्कूटर बेच रही है. इतना ही नहीं, कंपनी ने अब मोटरसाइकिल सेगमेंट में भी कदम रख दिया है, जहां Roadster सीरीज के मॉडल पेश किए गए हैं.नया Ola S1 X+ 5.2 kWh इस पूरी लाइनअप को और मजबूत बनाता है.