Advertisement
Royal Enfield Bullet 650 या BSA Goldstar 650? जानें किस बाइक पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा
Royal Enfield Bullet 650: रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 और बीएसए गोल्ड स्टार 650 दो ऐसी मोटरसाइकिलें हैं, जो रेट्रो डिजाइन और दमदार इंजन के कारण बाइक प्रेमियों का ध्यान खींच रही है. दोनों बाइक्स क्लासिक लुक के साथ आधुनिक तकनीक पेश करती हैं, लेकिन खरीदार अक्सर यह सोचते हैं कि आखिर कौन सी बाइक उनके लिए बेहतर रहेगी.
Advertisement
Royal Enfield Bullet 650: भारतीय प्रीमियम मोटरसाइकिल मार्केट में 650 सीसी वाली बाइकें तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. इसी सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 और बीएसए गोल्ड स्टार 650 दो ऐसी मोटरसाइकिलें हैं, जो रेट्रो डिजाइन और दमदार इंजन के कारण बाइक प्रेमियों का ध्यान खींच रही है. दोनों बाइक्स क्लासिक लुक के साथ आधुनिक तकनीक पेश करती हैं, लेकिन खरीदार अक्सर यह सोचते हैं कि आखिर कौन सी बाइक उनके लिए बेहतर रहेगी. अगर आप नई 650 सीसी बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो इस तुलना से आपको निर्णय लेने में मदद मिलेगी...
इंजन और परफॉर्मेंस: कौन है आगे?
राइडिंग के अनुभव की बात करें तो दोनों बाइक्स अपने आप में खास है. बीएसए गोल्ड स्टार 650 में 652 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो लगभग 45 बीएचपी की पावर और 55 एनएम का टॉर्क देता है.. वहीं रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 में 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन है, जो करीब 47 बीएचपी की पावर और 52 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. कागज पर देखें तो दोनों बाइक्स की ताकत लगभग बराबर है.
Advertisement
पेट्रोल-डीजल महंगा, इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में जबरदस्त उछाल
Advertisement
हालांकि, बुलेट 650 का ट्विन सिलेंडर इंजन ज्यादा स्मूद और रिफाइंड राइडिंग अनुभव देने के लिए जाना जाता है. वही, गोल्ड स्टार 650 का सिंगल सिलेंडर इंजन थोड़ी अलग फील देता है और लो एंड टॉर्क मजबूत है. इसका मतलब यह है कि लंबी दूरी की टूरिंग और हाईवे राइड के लिए बुलेट 650 बेहतर विकल्प हो सकती है, जबकि क्लासिक फील और अलग राइडिंग अनुभव पसंद करने वाले राइडर्स को गोल्ड स्टार 650 ज्यादा पसंद आएगी.
फीचर्स, कीमत और वैल्यू: किसका पलड़ा भारी?
Advertisement
डिजाइन और लुक की बात करें तो दोनों बाइक्स क्लासिक रेट्रो स्टाइल पर आधारित हैं.
बुलेट 650 में रॉयल एनफील्ड का पारंपरिक लुक मिलता है.
गोल्ड स्टार 650 में ब्रिटिश क्लासिक मोटरसाइकिल का टच है.
फीचर्स की बात करें तो दोनों में आधुनिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिस्क ब्रेक और डुअल चैनल एबीएस जैसी सुविधाएं मिलती हैं. कीमत के मामले में दोनों प्रीमियम सेगमेंट में आती हैं. लेकिन मेंटेनेंस और आफ्टर सेल्स सपोर्ट के मामले में बुलेट 650 को फायदा है, क्योंकि रॉयल एनफील्ड का सर्विस नेटवर्क देशभर में मजबूत है। वहीं, जो राइडर्स भीड़ से अलग दिखने वाली और कम देखने को मिलने वाली बाइक चाहते हैं, उनके लिए बीएसए गोल्ड स्टार 650 एक शानदार विकल्प है.
कौन सी बाइक आपके लिए सही है?
Advertisement
यह भी पढ़ें
अंतिम फैसला आपकी राइडिंग पसंद, बजट और ब्रांड प्राथमिकता पर निर्भर करेगा.
अगर आप स्मूद राइडिंग, लंबी दूरी और भरोसेमंद सर्विस चाहते हैं - बुलेट 650.
अगर आप अलग स्टाइल, क्लासिक फील और थोड़ी अलग पहचान चाहते हैं - बीएसए गोल्ड स्टार 650.
दोनों ही बाइक्स अपने आप में शानदार हैं, बस यह तय करना है कि आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा सुखद और संतोषजनक रहेगी.